[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Cleaning Tips: दिवाली सेलिब्रेशन के बाद घर की सफाई होगी आसान, इन टिप्स की मदद से करें साफ 

Cleaning Tips: दिवाली सेलिब्रेशन के बाद घर की सफाई होगी आसान, इन टिप्स की मदद से करें साफ 

0
Cleaning Tips: दिवाली सेलिब्रेशन के बाद घर की सफाई होगी आसान, इन टिप्स की मदद से करें साफ 
cleaning tips after diwali ( AI Image)

Cleaning Tips: पूरे घर के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाना बहुत ही अच्छा लगता है. दिवाली का त्योहार भी पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करना एक यादगार पल होता है. दिवाली को लेकर बच्चों में तो खास उत्साह होता है. घर सजाना, रंगोली बनाना, दीये से घर को सजाना और पटाखे जलाना दिवाली को खास बनाते हैं. त्योहार के बाद घर को साफ करना भी जरूरी है. अगर आप भी दिवाली के बाद घर को साफ करने के लिए आसान टिप्स को ढूंढ रहे हैं तो आप इन टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स. 

दरवाजे को कैसे करें साफ?

दिवाली के मौके पर लोग दरवाजे को और खासकर मेन डोर को सजाने के लिए अक्सर गोंद से डेकोरेशन को लगाते हैं डेकोरेशन की चीजों में रंग और ग्लिटर भी शामिल होते हैं और कई बार ये दरवाजे पर दाग लगे रह जाते हैं. दरवाजे पर लोग सुंदर स्टिकर भी लगाते हैं. दरवाजे को साफ करने के लिए आप इन चीजों को हटाएं. फिर दरवाजे को अच्छी तरह से साफ करें. आप कपड़े को गीला करें और पानी निचोड़ कर दरवाजे को पोंछ लें. फिर साफ कपड़े से पोंछ लें.

लाइट और डेकोरेशन का क्या करें?

आप दिवाली डेकोरेशन और लाइट को अच्छे से निकाल लें. अगर इनपर धूल जम गई है तो आप इसे कपड़े की मदद से साफ करें. इसके बाद आप इसे अच्छे से रखें. आप अगर अच्छे से रखते हैं तो इसका इस्तेमाल आप अलगे साल कर सकते हैं. आप इन चीजों को ढककर रखें जिससे धूल न जमा हो. आप दीये को भी हटा दें. 

लिविंग रूम को कैसे साफ करें?

त्योहार के मौके पर लिविंग रूम अक्सर गंदा हो जाता है. आप रूम को साफ करने के लिए डेकोरेशन की सारी चीजों को हटा दें. चीजों को हटाने के बाद आप अच्छे से झाड़ू लगा लें जिससे धूल और गंदगी बाहर निकल जाए. इसके बाद आप रूम को सजाएं. अगर लिविंग रूम का कार्पेट और पर्दे गंदे हो गए हैं तो आप इसे भी साफ कर लें. 

फर्श की सफाई कैसे करें?

आप घर के फर्श की सफाई के लिए पहले दीये, मोमबत्ती के बचे हुए हिस्से और रंगोली को हटा दें. इसके बाद आप पूरे घर में अच्छे से झाड़ू कर लें. मोमबत्ती से गिरे हुए मोम को आप चम्मच या चाकू की मदद से हटा दें. कई बार दीये से तेल या घी भी फर्श पर गिर जाते हैं और इससे फर्श गंदा नजर आता है. इसे आप पोंछा कर के हटा लें. रंगोली के रंग भी फर्श पर जम जाते हैं इसे हटाने के लिए आप पानी और डिटर्जेंट का घोल तैयार करें. आप दाग को रगड़कर कर इस घोल से साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें- White Socks Cleaning Tips: अब व्हाइट सॉक्स रहेंगे क्लीन और फ्रेश, आजमाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स

यह भी पढ़ें- Furniture Cleaning Tips: लकड़ी के फर्नीचर को बनाए रखें हमेशा नया और चमकदार, इन क्लीनिंग टिप्स का करें इस्तेमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Bhai Dooj 2025: अगर भईया दूज पर पास में नहीं है भाई, तो ऐसे करें पूजा, जानिए सही तरीका और शुभ मुहूर्त
Next article Indian Railway : छठ पर रांची से बिहार जाने वाली ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया दोगुना
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel