[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style हर दिन नया जैसा दिखे आपका चश्मा, बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके

हर दिन नया जैसा दिखे आपका चश्मा, बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके

0
हर दिन नया जैसा दिखे आपका चश्मा, बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके
specs cleaning tips

Clean Eyeglasses Tips: चश्मा सिर्फ आंखों की रोशनी की सुरक्षा नहीं करता, बल्कि यह आपकी स्टाइल का भी अहम हिस्सा है. लेकिन रोजमर्रा के इस्तेमाल में धूल, मिट्टी और उंगलियों के निशान चश्मे पर जम जाते हैं, जिससे उसकी चमक फीकी पड़ जाती है. यदि आप चाहते हैं कि आपका चश्मा हमेशा साफ और नया जैसा दिखे, तो कुछ आसान और असरदार तरीकों को अपनाना जरूरी है. साबुन-पानी, माइक्रोफाइबर कपड़ा, स्पेशल क्लीनर या घरेलू उपायों की मदद से आप अपने चश्मे की साफ-सफाई कर सकते हैं और उसे लंबे समय तक चमकदार बनाए रख सकते हैं.

साबुन और पानी से साफ करें

सबसे आसान तरीका है चश्मे को हल्के गुनगुने पानी में थोड़े से हल्के साबुन के साथ धोना. धीरे-धीरे लेंस को रगड़ें और फिर साफ पानी से धोकर सूखी मुलायम कपड़े से पोंछें. इससे धूल और धब्बे आसानी से हट जाते हैं.

माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें

कपड़े या टिशू से चश्मा पोंछने से खरोंच लग सकती है. इसलिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े का उपयोग करें. यह न केवल चश्मे को सुरक्षित रखता है बल्कि चमक भी बनाए रखता है.

चश्मा स्प्रे या क्लीनर का इस्तेमाल

बाजार में चश्मा साफ करने के लिए स्पेशल क्लीनर या स्प्रे उपलब्ध हैं. इन्हें लेंस पर छिड़कें और माइक्रोफाइबर कपड़े से धीरे-धीरे पोंछें. यह धब्बों और उंगलियों के निशानों को हटाने में मदद करता है.

घर के घरेलू उपाय

अगर स्प्रे न हो तो हल्का सा नींबू पानी या सफेद सिरके का मिश्रण बनाकर भी चश्मा साफ किया जा सकता है. बस लेंस पर लगाकर मुलायम कपड़े से पोंछ लें. ध्यान रहे, ज्यादा एसिडिक सामग्री सीधे चश्मे पर न लगाएं.

नियमित देखभाल

चश्मा हमेशा सुरक्षित स्थान पर रखें और इस्तेमाल के बाद साफ कर लें. पर्स या केस में रखने से धूल और खरोंच से बचा जा सकता है.

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

यह भी पढ़ें: कपड़ों पर लगे तेल के दाग हटाने के लिए फॉलो करें क्रिएटर शशांक के टिप्स 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel