[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ठंड की शाम में पकौड़े-समोसे से हो गये बोर? 10 मिनट में बनाएं चाइनीज भेल, स्वाद ऐसा कि शाम का मूड बन जाए

ठंड की शाम में पकौड़े-समोसे से हो गये बोर? 10 मिनट में बनाएं चाइनीज भेल, स्वाद ऐसा कि शाम का मूड बन जाए

0
ठंड की शाम में पकौड़े-समोसे से हो गये बोर? 10 मिनट में बनाएं चाइनीज भेल, स्वाद ऐसा कि शाम का मूड बन जाए
प्लेट में रखा चाइनीज भेल और चाय, Pic Credit- Chatgpt

Chinese Bhel Recipe: ठंड के मौसम में शाम ढलते ही कुछ चटपटा और गरम खाने का मन हर किसी का करता है. लेकिन रोज-रोज पकौड़े या समोसे या कोई अन्य फ्राइड आइटम खाना बोरिंग तो रहता ही है. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो चाइनीज भेल एक बेहतरीन और यूनिक विकल्प बन सकती है. यह झटपट बनने वाली डिश है, जो स्वाद में चटपटी, कुरकुरी और थोड़ी-सी तीखी होती है. खास बात यह है कि इसे घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है.

चाइनीज भेल के लिए जरूरी सामग्री

  • उबले हुए नूडल्स
  • बारीक कटे पत्ता गोभी
  • शिमला मिर्च
  • प्याज
  • गाजर
  • हरी मिर्च
  • लहसुन
  • सोया सॉस
  • चिली सॉस
  • टोमैटो केचप
  • सिरका
  • नमक और काली मिर्च
  • तेल
  • तली हुई नूडल्स या कुरकुरे सेव (गार्निश के लिए)

Also Read: Rice Flour Pongal Kolam: चावल के आटे से बनी ये बेहतरीन  कोलम, जो लाए घर में खुशहाली

घर पर ऐसे बनाएं चाइनीज भेल

  • सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें.
  • जब तेल गरम हो जाए तो इसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालें और हल्का सा भून लें.
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें और तेज आंच पर चलाते हुए हल्का सा पकाएं.
  • इसके बाद गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें, ताकि सब्जियां कुरकुरी बनी रहें.
  • अब उबले हुए नूडल्स कड़ाही में डालें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह मिलाएं.
  • इसके बाद सोया सॉस, चिली सॉस, टोमैटो केचप और थोड़ा सा सिरका डालें.
  • स्वाद अनुसार नमक और काली मिर्च डालकर सब कुछ अच्छे से मिक्स करें.
  • 2 मिनट तक तेज आंच पर चलाते हुए पकाएं और गैस बंद कर दें.
  • अंत में ऊपर से तली हुई नूडल्स या कुरकुरे सेव डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. आपका गरमागरम चाइनीज भेल परोसने के लिए तैयार है.

ध्यान रखने के योग्य जरूरी बातें

  • ज्यादा देर तक सब्जियां न पकाएं, वरना कुरकुरापन खत्म हो जाएगा.
  • स्वाद के अनुसार सॉस की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं.

Also Read: Tomato Coconut Chutney: सुबह के नाश्ते में इडली के साथ झटपट बनाएं टमाटर-नारियल की स्वादिष्ट चटनी

Previous article कालाबाजारी से लाचार किसान दो गुणे दाम पर खरीद रहे खाद
Next article बीएलओ को मतदाता सूची शुद्धिकरण में तेजी लाने का दिया निर्देश
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel