[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chilli Garlic Potato Recipe: चाय का मजा बढ़ाने के लिए चिली गार्लिक पोटैटो है बेस्ट ऑप्शन, कुछ मिनटों में हो जाएगा तैयार

Chilli Garlic Potato Recipe: चाय का मजा बढ़ाने के लिए चिली गार्लिक पोटैटो है बेस्ट ऑप्शन, कुछ मिनटों में हो जाएगा तैयार

0
Chilli Garlic Potato Recipe: चाय का मजा बढ़ाने के लिए चिली गार्लिक पोटैटो है बेस्ट ऑप्शन, कुछ मिनटों में हो जाएगा तैयार
Chilli Garlic Potato Recipe for Snacks (Image - Getty)

Chilli Garlic Potato Recipe: शाम की चाय के साथ हर किसी को कुछ स्नैक्स या नमकीन खाना पसंद होता है. इसके लिए चिली गार्लिक पोटैटो बढ़िया रहेगा. इसे बनाना भी आसान है और इसके साथ चाय पीने से इसका मजा दोगुना हो जाता है. इसलिए जब आपका दिल करें कि स्नैक्स में कुछ अलग खाया जाए तो आप चिली गार्लिक पोटैटो को जरूर खाकर देखें. इसे आप घर पर बहुत ही कम समय में तैयार कर सकते हैं. इसे बच्चे भी खूब पसंद करते हैं. चलिए झटपट बनने वाली चिली गार्लिक पोटैटो को बनाने का तरीका आपको बताते हैं.  

Chilli Garlic Potato Recipe: सामग्री

  • आलू – 4 (मीडियम साइज)
  • शिमला मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • देगी मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • खाने का नारंगी रंग – 1 चुटकी
  • आरारोट – 2 बड़ा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 150 ग्राम

Chilli Garlic Potato Recipe: विधि

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो लें.
  • अब इसे आप लंबाई में काट लें.
  • अब आप एक बर्तन में नमक और पानी डालें.
  • अब इसमें आलू के कटे टुकड़ों को डालकर तेज आंच पर उबाल लें.
  • आलू उबालते वक्त आंच को मीडियम रखें.
  • इसके बाद आप इसे किसी चलनी में डालकर पानी निकाल दें.
  • अब आप एक सूखे बर्तन में आलू के टुकड़ों को रखें.
  • इन आलू के टुकड़ों पर अब नमक, आरारोट, लाल मिर्च पाउडर और एक चुटकी नारंगी रंग डालें.
  • इन सभी को आप अच्छी तरह मिला लें.
  • इसके बाद अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके इन टुकड़ों को फ्राई कर लें.
  • अब आप एक कड़ाही में मात्र एक चम्मच तेल गर्म करें.
  • इस गर्म तेल में आप कटी हुई लहसुन और अदरक डाल कर भून लें.
  • इसके साथ ही इसमें कटी हुई प्याज और हरी मिर्च और शिमला मिर्च डालकर भी अच्छे से भून लें.
  • इसके बाद आप इसमें चीनी, नमक और सॉस डाल कर करीब 2 मिनट के लिए पकाएं.
  • फिर इसमें विनेगर डालकर 1 मिनट के लिए पकने दें.
  • अब आप आधा कप पानी में 2 चम्मच अरारोट घोलकर कड़ाही में डाल कर मिला लें.
  • इसके 2 मिनट पकने के बाद तले हुए आलू के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब गैस को बंद कर दें और गरमा गरम गार्लिक चिली पोटैटो सर्व करें.

इसे भी पढ़ें: Creamy Mushroom Toast: ब्रेकफास्ट का मजा होगा दोगुना, घर पर जल्दी से बना लें क्रीमी मशरूम टोस्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel