[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी चिली चीज टोस्ट सैंडविच, नोट करें सिंपल रेसिपी

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी चिली चीज टोस्ट सैंडविच, नोट करें सिंपल रेसिपी

0
ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी चिली चीज टोस्ट सैंडविच, नोट करें सिंपल रेसिपी
चिली चीज टोस्ट सैंडविच रेसिपी (Image-Gemini)

Chilli Cheese Toast Sandwich: ब्रेकफास्ट में अगर बच्चों को उनका मनपसंद कुछ खाने को मिल जाए तो वे पूरे दिन खुश रहते हैं. ऐसे में हम आपके लिए चिली चीज टोस्ट सैंडविच की रेसिपी लेकर आए हैं. यह डिश बच्चों को खूब पसंद आएगा. इसे खाने के बाद वे स्कूल के लंच बॉक्स में यही देने की डिमांड करेंगे. इसे बनाने में समय बहुत कम लगता है. सुबह की जल्दबाजी के लिए यह बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है. तो फिर देरी किस बात की है. चलिए इसे बनाने की आसान वाली रेसिपी आपको बताते हैं.

चिली चीज टोस्ट सैंडविच बनाने की सामग्री

  • 1 कप चेडर, मोज़ेरेला चीज़
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 लहसुन (बारीक कटा)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • ½ टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • नमक – स्वादानुसार
  • बटर
  • 4 स्लाइस ब्रेड, ब्राउन/व्हाइट

चिली चीज टोस्ट सैंडविच बनाने की विधि

  • चिली चीज टोस्ट सैंडविच बनाने के लिए पहले एक बड़े कटोरे में चेडर/मोजरेला चीज लें.
  • अब इसमें शिमला मिर्च, लहसुन, जलापैनो के टुकड़े, काली मिर्च और नमक भी डाल दें.
  • इन सभी को अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख दें.
  • अब आप एक ब्रेड स्लाइस पर बटर फैलाएं और ब्रेड को बटर वाली तरफ से टोस्ट करें.
  • इसके  सुनहरा और कुरकुरा होने के बाद तवे से ब्रेड स्लाइस हटाएं और दो हिस्सों में काट लें.

यह भी पढ़ें: फिंगर सैंडविच से करें दिन की मजेदार शुरुआत, नोट करें रेसिपी

  • फिर आप तवा गर्म करके ब्रेड स्लाइस के दूसरी तरफ बटर फैलाएं.
  • अब आप इसके ऊपर चीज वाले मिश्रण को डाल दें.
  • इसके ऊपर से ब्रेड का दूसरा टुकड़ा रखकर ढक्कन से ढक दें.
  • अब इसे धीमी आंच पर चीज के पिघलने तक पकने दें.
  • आप चाहें तो इसे 5 मिनट के लिए ओवन में सेक सकते हैं.
  • चीज पिघलने के बाद यह सर्व करने के लिए तैयार है.
  • अंत में आप इसके ऊपर चिली फ्लेक्स और ऑरेगैनो डालकर सर्व कर दें.

यह भी पढ़ें: इस रेसिपी से ट्राई करें सुपर टेस्टी बिना ब्रेड वाली सैंडविच

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए फटाफट बनाएं सुपर टेस्टी चटनी सैंडविच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel