[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पढ़ाई नहीं, बच्चे की ये आदतें तय करती हैं उसका सफल भविष्य! आप भी जानें

पढ़ाई नहीं, बच्चे की ये आदतें तय करती हैं उसका सफल भविष्य! आप भी जानें

0
पढ़ाई नहीं, बच्चे की ये आदतें तय करती हैं उसका सफल भविष्य! आप भी जानें
AI image

Parenting Tips: अगर माता-पिता की यह चाहत होती हैं उनके बच्चों का भविष्य बेहतर और उज्जवल हो. अपनी इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए अक्सर पैरेंट्स अपने बच्चों को हर वह चीज दिलाने लग जाते हैं जिनकी उन्हें जरूरत होती है. अगर आपके घर पर भी छोटे बच्चे हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए है. आपके बच्चों को भविष्य सिर्फ उनकी पढ़ाई या फिर कितने मार्क्स आए हैं इसपर निर्भर नहीं करता, उनकी रोजमर्रा की आदतें भी उनके भविष्य के बारे में काफी कुछ बता सकती हैं. बचपन में उनका संस्कार, व्यवहार और सोच डेवलप होती है. यहीआगे चलकर उनकी पर्सनालिटी और सफलता की दिशा तय करती है. अगर हर माता-पिता समय रहते हैं इन आदतों को पहचान ले, तो बच्चों के भविष्य को आसानी से बेहतर बनाया जा सकता है.

जिम्मेदारी लेने की आदत

जब आपके बच्चे छोटी-छोटी बातों की जिम्मेदारी खुद लेना सीख जाते हैं, तो उनका भविष्य अक्सर उज्ज्वल होता है. अगर बच्चे खुद अपने खिलौने समेट रहा, होमवर्क समय पर कर रहा या फिर अगर कोई गलती हो जाए तो उसे स्वीकार कर रहा है तो उसका भविष्य जरूर उज्ज्वल होगा. इस तरह के जो बच्चे होते हैं वे आगे चलकर काफी ज्यादा कॉन्फिडेंट बनते हैं और मुश्किल हालातों में भी इन्हें घबराहट नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को स्मार्ट बनाने के चक्कर में पैरेंट्स कर बैठते हैं ये 5 खतरनाक गलतियां, जानें

सीखने की इच्छा

कई बच्चों की यह आदत होती है कि वह बार-बार सवाल पूछता है या फिर नई चीजें खोजने की कोशिश में लगा रहता है. अगर आपके बच्चे में यह आदत है तो इससे बेहतर और कुछ भी नहीं हो सख्त है. जिन बच्चों में जिज्ञासा होती है वे जीवन में आगे चलकर सिर्फ सही फैसले नहीं ले पाते बल्कि एक क्रिएटिव सोच वाले इंसान भी बनते हैं. अगर आपके बच्चे सवाल करते हैं तो आपको उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बल्कि आपको उनके हर सवाल का जवाब देना चाहिए.

डिसिप्लिन और समय की समझ

जिस बच्चे को समय पर सोने-जागने, पढ़ाई और खेल के बीच बैलेंस बनाना आता है, वह जीवन में हमेशा डिसिप्लिन में रहता है. जब वह बचपन से ही समय की कद्र करना सीख जाता है तो उसे इसका फायदा आगे करियर में देखने को मिलता है. बचपन में सीखा गया डिसिप्लिन उनके भविष्य में बड़ी ताकत के रूप में सामने आता है.

यह भी पढ़ें: बच्चों से ये 3 बातें छुपाईं तो हमेशा के लिए टूट सकता है उनका भरोसा, छोटी सी गलती बन सकती है जिंदगीभर की दूरी का कारण

दूसरों के प्रति सेंसिटिव होना

अगर आपका बच्चा दूसरों की इमोशंस को समझता है या दुख में पड़े इंसान की मदद करता है, तो यह उसके अच्छे संस्कारों की तरफ इशारा करता है. इस तरह के बच्चे ही बड़े होकर एक अच्छे दोस्त, समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक और सिम्पथी रखने वाले इंसान बनते हैं.

हार को स्वीकार करने की कैपेसिटी

अगर आपका बच्चा हारने पर भी टूटता नहीं है, बल्कि एक बार फिर उठकर कोशिश में लग जाता है, तो उसका भविष्य दूसरे बच्चों से मजबूत माना जाता है. जीवन में असफलता मिलना तय है, लेकिन उस असफलता से सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ना और भी ज्यादा जरूरी. अगर आपका बच्चा हारने के बाद भी खुद को संभाल लेता है तो आगे चलकर वह आने वाली किसी भी चुनौती का आसानी से सामना कर सकता है.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों की देर रात जागने की आदत से परेशान हैं? पैरेंट्स जरूर अपनाएं ये 4 स्मार्ट ट्रिक्स

Previous article क्रिएटिव दिमाग के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन, कमाई लाखों में
Next article शिरडी एक्सप्रेस में दाढ़ी और टोपी की वजह से शख्स की पिटाई! सोशल मीडिया पर बवाल
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel