[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ठंड में सर्दी-खांसी से राहत चाहिए? घर पर ऐसे बनाएं चिकन नूडल्स सूप, 30 मिनट में रेडी

ठंड में सर्दी-खांसी से राहत चाहिए? घर पर ऐसे बनाएं चिकन नूडल्स सूप, 30 मिनट में रेडी

0
ठंड में सर्दी-खांसी से राहत चाहिए? घर पर ऐसे बनाएं चिकन नूडल्स सूप, 30 मिनट में रेडी
कटोरी में चिकन नूडल्स सूप, Pic Credit- Chatgpt

Chicken Noodle Soup: ठंड के मौसम में अक्सर लोग डिनर में हल्का और पौष्टिक खाना पसंद करते हैं. जो लाइट होने के साथ साथ स्वादिष्ट भी हो. ऐसे में चिकन नूडल्स सूप सबसे बेहतर विकल्प में से एक है. यह न सिर्फ शरीर को अंदर से गर्म रखता है, बल्कि सर्दी-खांसी और थकान में भी राहत देता है. चिकन से मिलने वाला प्रोटीन और सब्जियों के पोषक तत्व इसे हेल्दी फूड बनाते हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं, सर्दियों में चिकन नूडल्स सूप बनाने की आसान तरीका क्या है.

चिकन नूडल्स सूप के लिए जरूरी सामग्री

  • चिकन (हड्डी वाला)- 300 ग्राम
  • नूडल्स- 1 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • गाजर- 1 बारीक कटी
  • पत्तागोभी- ½ कप
  • बीन्स- ½ कप
  • अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • लहसुन- 4–5 कली (बारीक कटी)
  • काली मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • सोया सॉस- 1 छोटा चम्मच
  • सिरका- ½ छोटा चम्मच
  • तेल या बटर- 1 बड़ा चम्मच
  • हरा प्याज- गार्निश के लिए

Also Read: Sugar Free Gajar ka Halwa Recipe: बिना चीनी के बनाएं हलवाई जैसा लजीज गाजर का हलवा

चिकन नूडल्स सूप बनाने का तरीका

  • सबसे पहले कुकर या गहरे बर्तन में चिकन को पानी, थोड़ा नमक और अदरक के साथ उबाल लें. जब चिकन अच्छे से गल जाए, तो उसे निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें और उसका स्टॉक अलग रख लें.
  • अब एक पैन में तेल या बटर गर्म करें. इसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद गाजर, पत्तागोभी और बीन्स डालकर 2–3 मिनट तक तेज आंच पर भूनें, ताकि सब्जियां कुरकुरी रहें.
  • अब इसमें चिकन डालें और उससे उबाल आने तक पकने दें. इसके बाद उबले चिकन के टुकड़े और नूडल्स डालें. अब नूडल्स गलने तक धीमी आंच पर पकाएं.
  • अंत में नमक, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस और सिरका डालकर अच्छी तरह मिलाएं. गैस बंद करें और ऊपर से हरा प्याज डालकर सूप सर्व करें.

Also Read: Aloo Koliwada Recipe: आलू से बनने वाली ये कुरकुरी रेसिपी खाने वाले का दिल जीत लेगी

Previous article संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें : इंस्पेक्टर
Next article दहेज के लिए विवाहिता की हत्या कर जलाया शव, जांच में जुटी पुलिस
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel