[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style कम समय में जबरदस्त स्वाद! सिर्फ 40 मिनट में तैयार होगा सर्दियों का जबरदस्त डिश चिकन कीमा कटलेट

कम समय में जबरदस्त स्वाद! सिर्फ 40 मिनट में तैयार होगा सर्दियों का जबरदस्त डिश चिकन कीमा कटलेट

0
कम समय में जबरदस्त स्वाद! सिर्फ 40 मिनट में तैयार होगा सर्दियों का जबरदस्त डिश चिकन कीमा कटलेट
चिकन कीमा कटलेट, Pic Credit- Chatgpt

Chicken Keema Cutlet: नॉनवेज प्रेमियों के मुंह में चिकन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. खास कर सर्दियों के मौसम में तो उन्हें जब भी गर्मा गरम चिकन खाने को मिल जाए तो उनका दिन बन जाता है. लेकिन बार बार एक ही तरह का डिश खाकर बोर होना लाजमी है. ऐसे में अगर आप ठंड के दिनों में कुछ अलग खाना चाहते हैं तो आपके लिए चिकन कीमा कटलेट शानदार विकल्प है. खास बात बात ये है कि शरीर को गर्मी तो देता ही है बल्कि यह प्रोटीन से भी भरपूर होता है. लेकिन लोगों के सामने सबसे बड़ा टेंशन समय का होता है. आपके मन में भी ये उठ ही रहा होगा. अगर ऐसा है तो हम आपको बता दें कि इसे आप मात्र 35 से 40 मिनट में आराम से तैयार कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है.

चिकन कीमा कटलेट के लिए जरूरी सामग्री (Ingredients)

  • चिकन कीमा- 500 ग्राम (आप चाहें तो चिकन को बारीक काट कर मिक्सर ग्राइंडर में डाल सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे इसे पेस्ट न बनने दें, थोड़ा दरदरा ही रखें.)
  • उबले आलू- 2 मध्यम (मैश किए हुए)
  • प्याज- 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- स्वादानुसार
  • नमक- स्वादानुसार
  • नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच
  • ब्रेड क्रम्ब्स- जरूरत अनुसार
  • तेल- तलने के लिए

Also Read: Onion Puff Pastry: शाम की चाय के साथ लें अनियन पफ पेस्ट्री का आनंद, पलक झपकते ही हो जाएगा तैयार

चिकम कीमा कटलेट बनाने की विधि (Recipe)

  • सबसे पहले कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म कर लें और उसमें प्याज, अदरक-लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  • अब इसमें चिकन कीमा डालें और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कीमा पूरी तरह गल न जाए और पानी सूख जाए.
  • अब गैस बंद करके इसमें उबले आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, सभी मसाले और नींबू का रस मिलाएं.
  • इस मिश्रण को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि कटलेट आसानी से आकार ले सके.
    अब हाथों में थोड़ा तेल लगाकर कटलेट का गोल या चपटा आकार दें और ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें.
  • पैन में तेल गर्म करें और कटलेट को धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें. आपका गर्मा गरम चिकम कीमा कटलेट तैयार है. आप इसे हरी या लाल चटनी के साथ खा सकते हैं.

सर्दियों के लिए खास टिप्स

  • ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए अदरक और काली मिर्च की मात्रा थोड़ा बढ़ा सकते हैं.
  • हेल्दी विकल्प के लिए कटलेट को शैलो फ्राय या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
  • अगर आपको ज्यादा कुरकुरे कटलेट खाना हो तो दो बार ब्रेड क्रम्ब्स की कोटिंग करें.

Also Read: Winter Special Ragi Laddu: ठंड के मौसम में बनाएं रागी से टेस्टी लड्डू, जानिए बनाने का आसान तरीका

Previous article शहर के नारियल बगान इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में हड़कंप
Next article राष्ट्रीय लोक अदालत में 335 वादों का हुआ निष्पादन
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel