[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style चीज खाना है पसंद, तो ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

चीज खाना है पसंद, तो ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 

0
चीज खाना है पसंद, तो ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज 
चीज (Image- Canva)

Cheese Recipe Ideas: अगर आप खाने में थोड़ा एक्स्ट्रा टेस्ट और क्रीमी फ्लेवर जोड़ना चाहते हैं, तो चीज से बनी डिशेज एक अच्छा ऑप्शन है. चीज की मदद से आप कई तरह की टेस्टी रेसीपीज बना सकते हैं. चाहे सुबह का नाश्ता हो, शाम की हल्की भूख या फिर किसी खास मौके के लिए स्नैक्स, चीज हर डिश को खास बना देता है. आइए जानते हैं चीज से बनने वाली 4 रेसिपी आइडियाज. 

चीज पराठा बनाएं

आप सुबह नाश्ते में चीज पराठा बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए कद्दूकस किया हुआ चीज में आप नमक, लाल मिर्च और धनिया पत्ती डालें. आटे की लोई बेलकर इसमें यह स्टफिंग भरें और किनारों को जोड़कर बंद करें. हल्के हाथ से बेलकर तवे पर डालें. घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें. गरमा-गरम पराठा को सॉस या चटनी के साथ सर्व करें. 

चीज सैंडविच बनाएं

आप स्नैक्स में चीज सैंडविच बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आप ब्रेड स्लाइस पर बटर और हरी चटनी लगाएं. उस पर कद्दूकस किया हुआ चीज और सब्जियां डालें. ऊपर से दूसरी ब्रेड रखकर हल्का दबाएं. तवे या सैंडविच मेकर में डालकर पका लें. सैंडविच को सॉस के साथ सर्व करें. 

चीज बॉल्स बनाएं

आप चीज बॉल्स भी बना सकते हैं. चीज बॉल्स बनाने के लिए उबले आलू में चीज, नमक और मसाले मिलाकर मिश्रण तैयार करें. मिश्रण से छोटे छोटे हिस्से को लें. इसे आप चिपटा कर लें. बीच में थोड़ा चीज डालकर बंद कर दें. इन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में लपेटें. गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. इसे आप शाम में बना सकते हैं. 

चीज टिक्की बनाएं

अगर आप कम तेल में स्नैक्स रेडी करना चाहते हैं तो चीज टिक्की एक अच्छा ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए उबले आलू में चीज, नमक और मसाले मिलाएं. इसमें आप बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स को मिला दें. अब मिश्रण से थोड़ा थोड़ा हिस्सा लेकर गोल करके चिपटा कर लें. तवे पर थोड़ा तेल डालकर टिक्की को सेंक लें. 

यह भी पढ़ें- Raita Recipe: खाने के स्वाद को बढ़ाएं, मिनटों में तैयार करें पुदीना रायता

यह भी पढ़ें- Chana Dal Dhokla: कुछ नया करना है ट्राई? चना दाल से तैयार करें सॉफ्ट ढोकला

Previous article बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा और तृणमूल में झड़प, चुनाव आयोग ने मांगी रिपोर्ट
Next article फैशन पसंद करने वाली दोस्त को दें ये खास गिफ्ट्स, हर दिन करेगी इस्तेमाल
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel