[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Cheese Masala Corn Recipe: शाम में ट्राई करें झटपट बनने वाला टेस्टी स्नैक्स, घर पर बनाएं चीज मसाला कॉर्न

Cheese Masala Corn Recipe: शाम में ट्राई करें झटपट बनने वाला टेस्टी स्नैक्स, घर पर बनाएं चीज मसाला कॉर्न

0
Cheese Masala Corn Recipe: शाम में ट्राई करें झटपट बनने वाला टेस्टी स्नैक्स, घर पर बनाएं चीज मसाला कॉर्न
cheese masala corn ( AI Image)

Cheese Masala Corn Recipe: शाम के टाइम में स्नैक्स में कुछ मसालेदार और चटपटा खाने का मन है तो आप चीज मसाला कॉर्न को बना सकते हैं. आप शाम में बालकनी में परिवार के साथ बैठकर इसका मजा ले सकते हैं या दोस्तों के साथ मूवी देखते हुए इसे सर्व कर सकते हैं. चीज मसाला कॉर्न एक ऐसा स्नैक्स है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. आप इस स्नैक्स को झटपट से बना सकते हैं. घर पर अगर गेस्ट आए हैं तो आप जल्दी से चीज मसाला कॉर्न को बना सकते हैं और मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से चीज मसाला कॉर्न को आप कैसे तैयार कर सकते हैं?

चीज मसाला कॉर्न के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • स्वीट कॉर्न- 1 कप
  • मक्खन- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काला नमक- चुटकी भर
  • चीज- 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • काली मिर्च का पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

चीज मसाला कॉर्न को कैसे तैयार करें? 

  • मसाला कॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले आप स्वीट कॉर्न को उबलते पानी में डालें और इसे उबाल लें. अब आप उबले हुए कॉर्न को छानकर एक बर्तन में रखें.
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें इसमें मक्खन और उबले हुए कॉर्न को डालें. फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काली मिर्च का पाउडर और काला नमक को डाल दें. सब चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब आप इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ चीज को डाल दें और इसे अच्छे से मिला लें. इसके ऊपर आप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डालें. आपका चीज मसाला कॉर्न तैयार है. अब आप इसे प्लेट में निकाल कर सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Paneer Cheese Toast: वीकेंड पर फैमिली के लिए करें कुछ स्पेशल, बनाएं पनीर चीज टोस्ट रेसिपी 

यह भी पढ़ें- Kanda Poha For Breakfast: सुबह-सुबह क्या बनाएं? इस बात को लेकर है टेंशन, तो झटपट ट्राई करें कांदा पोहा

Previous article Dev Uthani Ekadashi 2025: आज देवउठनी एकादशी के दिन क्या करें और क्या नहीं
Next article 25 नवंबर को होगा दो दिवसीय सीताथापा महोत्सव का आगाज
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel