[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Immersion Rod Cleaning Tips: जल्द गर्म होगा पानी और घटेगा बिजली का बिल, इमर्शन रॉड पर जमी सफेद लेयर को हटाने का ये है आसान और सस्ता तरीका

Immersion Rod Cleaning Tips: जल्द गर्म होगा पानी और घटेगा बिजली का बिल, इमर्शन रॉड पर जमी सफेद लेयर को हटाने का ये है आसान और सस्ता तरीका

0
Immersion Rod Cleaning Tips: जल्द गर्म होगा पानी और घटेगा बिजली का बिल, इमर्शन रॉड पर जमी सफेद लेयर को हटाने का ये है आसान और सस्ता तरीका
AI generated image

Immersion Rod Cleaning Tips: सर्दियों के दिनों में नहाने के पानी को गर्म करने के लिए अक्सर हम इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं. अगर आपके घर पर गीजर नहीं है तो पानी गर्म करने का यह सबसे सस्ता और आसान तरीका है. इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करना भले ही आसान और सस्ता क्यों न हो लेकिन जब इसका इस्तेमाल लंबे समय तक होता रहता है तो इसके ऊपर कैल्शियम और मिनरल्स की लेयर जम जाती है. जब यह लेयर जमती है तो इसकी वजह से बिजली की खपत बढ़ती है और साथ ही यह रॉड जल्दी खराब भी हो जाता है. यह एक मुख्य कारण है कि हर कुछ दिनों में इसकी सफाई करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आपके घर पर एक इमर्शन रॉड है और उसपर सफेद सी जमी लेयर को साफ कैसे करें ये आपको समझ नहीं आ रहा है तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको इसेसाफ करने का सबसे आसान और सस्ता तरीका बताने जा रहे हैं.

केरोसीन ऑइल का करें इस्तेमाल

अगर आप इमर्शन रॉड को आसानी से साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको केरोसीन ऑइल का इस्तेमाल करना चाहिए. सबसे पहले आपको पूरे इमर्शन रॉड पर केरोसीन को अच्छे से लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ देना है. जब अब ऐसा करते हैं तो रॉड के ऊपर जमी सफेद लेयर सॉफ्ट हो जाती है. एक बार यह लेयर साफ हो जाए तो इसके बाद सूखे कपड़े या फिर हल्के गीले कपड़े से आपको इसे रगड़ना है. जब आप इसे रगड़ना शुरू करेंगे तो कुछ ही देर में यह सफेद लेयर रॉड से हटने लगेगा.

यह भी पढ़ें: Switch Board Cleaning Tips: काले और घिनौने दिखने वाले इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को इस तरह मिनटों में बनाएं नए जैसा, जानें सस्ते ट्रिक्स

यह भी पढ़ें: Tulsi Plant Care: तुलसी के पौधे को कीड़े कर रहे बर्बाद? अपनाएं ये नुस्खे और एकबार फिर उसमें डालें नयी जान

चूना, नमक और नींबू का इस्तेमाल भी फायदेमंद

इमर्शन रॉड में जमी सफेद लेयर को आसानी से साफ करने के लिए आप चूना, नमक और नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले चूना और नमक को अच्छे से मिक्स करना है और एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इस पेस्ट को अच्छे से पूरे रॉड पर लगा लेना है एक लेप की तरह. 5 मिनट इंतजार करें और इसके बाद इसके ऊपर नींबू रगड़ना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं कुछ ही देर में रॉड नयी जैसी हो जाती है.

बेकिंग सोडा सबसे बेस्ट ऑप्शन

अगर आप बेकिंग सोडा के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें इस तरह की सभी चीजों को साफ करने में यह बेस्ट होता है. इसके लिए आपको सबसे पहले 1 बाल्टी पानी भर लेना है और उसमें विनेगर डालना है. अब आपको इस इमर्शन रॉड को इस पानी में डुबोकर 10 मिनट के लिए छोड़ देना है. अब इसे पानी से निकल लें और एक ब्रश की मदद से अच्छे से रगड़ लें. कुछ ही देर रगड़ने के बाद यह रॉड नयी जैसी चमकदार हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: Lint Removal Tips: अब वूलेन कपड़ों पर नहीं दिखेंगे रोएं और बबल्स, लिंट हटाने के लिए अपनाएं ये सस्ते हैक्स

Previous article टंकी की सफाई के दौरान मरने वाले मुकेश का शव आते ही विशंभरापुर में मची चीख-पुकार
Next article Assembly By Elections: राजस्थान के डंपा में सबसे अधिक 77% मतदान, घाटशिला में 74 फीसदी वोटिंग
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel