[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Blanket Cleaning Tips: बिना धोए कंबल से हटाएं हर तरह की जिद्दी बदबू, मिनटों में फ्रेश बनाने के लिए अपनाएं ये सस्ते हैक्स

Blanket Cleaning Tips: बिना धोए कंबल से हटाएं हर तरह की जिद्दी बदबू, मिनटों में फ्रेश बनाने के लिए अपनाएं ये सस्ते हैक्स

0
Blanket Cleaning Tips: बिना धोए कंबल से हटाएं हर तरह की जिद्दी बदबू, मिनटों में फ्रेश बनाने के लिए अपनाएं ये सस्ते हैक्स
AI generated image

Blanket Cleaning Tips: सर्दियों की शुरुआत होते ही हमें अगर किसी चीज की जरूरत पड़ती है वह है कंबल की. ऐसे में जब हम ट्रंक में पड़े कंबल को बाहर निकालते हैं तो उनमें से अक्सर उनमें बंद सी गंध और धूल महसूस होती है. ऐसे में कंबल को साफ रखना बहुत जरूरी होता है ताकि सेहत भी ठीक रहे और नींद भी सुकून भरी मिले. अगर आप कंबल धोने के झंझट से बचना चाहते हैं और इसे सिर्फ 5 मिनट में नए जैसा और फ्रेश बनाना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको कुछ आसान और सस्ते हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप कंबल में से आने वाली किसी भी तरह की बदबू से मिनटों में छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

धूप में सुखाना सबसे आसान

कंबल में से आ रही किसी भी तरह की बदबू से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है उसे धूप में सुखाना. जब आप कंबल को कुछ देर धूप में रख देते हैं तो उसमें से आ रही सीलन और बैक्टीरिया की बदबू गायब हो जाती है. सुबह कंबल को निकालकर धूप में रख दें और शाम को इसे हटा लें. ऐसा करने से आपको फायदा साफ दिखने लग जाएगा.

यह भी पढ़ें: Switch Board Cleaning Tips: काले और घिनौने दिखने वाले इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को इस तरह मिनटों में बनाएं नए जैसा, जानें सस्ते ट्रिक्स

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: बिना मेहनत चुटकियों में जंग लगे हुए नल होंगे नए जैसे, ये 3 चीजें आएंगी आपके काम

विनेगर स्प्रे करना भी फायदेमंद

अगर कंबल से आने वाली बदबू काफी तेज है तो इससे छुटकारा पाने का सबसे कारगर तरीका है वाइट विनेगर. इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल ले लेना है और उसमें इक्वल मात्रा में पानी और विनेगर को मिक्स करके भर लेना है. इसे अच्छे से मिक्स करके कंबल पर स्प्रे करना है और इसे निकालकर धूप में रख देना है.

बेकिंग सोडा का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अगर कंबल में से तेज बदबू आ रही है और उसमें धूल भी जमा हुआ है तो इनसे छुटकारा पाने के लिए आप बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले बेकिंग सोडा को लेना है और इसे पूरे कंबल में छिड़क देना है. इसके बाद आपको कंबल को आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. अंत में आपको इसे अच्छे से झाड़ लेना है.

यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: कपड़ों पर लग गया इंक का दाग? इन चीजों का इस्तेमाल कर उसे बनाएं नए जैसा

Previous article सरकारी चापाकल में मोटर लगाने का विरोध
Next article बुजुर्गों व महिलाओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel