[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Affordable Beauty Tips: खूबसूरत दिखने के लिए पैसों की नहीं, समझदारी की है जरूरत! हर लड़की के लिए आसान और सस्ते ब्यूटी टिप्स

Affordable Beauty Tips: खूबसूरत दिखने के लिए पैसों की नहीं, समझदारी की है जरूरत! हर लड़की के लिए आसान और सस्ते ब्यूटी टिप्स

0
Affordable Beauty Tips: खूबसूरत दिखने के लिए पैसों की नहीं, समझदारी की है जरूरत! हर लड़की के लिए आसान और सस्ते ब्यूटी टिप्स
सस्ते ब्यूटी टिप्स लड़कियों के लिए AI generated image

Affordable Beauty Tips: हर लड़की की यह चाहत होती है कि उसकी त्वचा हमेशा ही खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे. अक्सर खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फिर पार्लर ट्रीटमेंट पर निर्भर करती हैं बिना यह सोचे और जाने कि इन चीजों के बिना भी एक इंसान खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिख सकता है. एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो असली खूबसूरती कभी भी महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स से नहीं आती है बल्कि असली खूबसूरती के पीछे एक सुंदर त्वचा और हेल्दी लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा हाथ होता है. अगर आप एक लड़की हैं और बिना ज्यादा पैसे खर्च किये खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कम बजट में खूबसूरत दिखने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करके आप कुछ ही दिनों में खुश को ज्यादा खूबसूरत और अट्रैक्टिव बना सकती हैं. जब आप इन टिप्स को अपनाती हैं तो आपका कॉन्फिडेंस भी काफी हद तक बूस्ट हो जाता है.

साफ त्वचा में छिपी है असली सुंदरता

एक्सपर्ट्स बताते है कि अगर आपकी त्वचा साफ और हेल्दी है तो आप काफी कम मेकअप का इस्तेमाल करके भी खूबसूरत और अच्छी दिख सकती हैं. एक साफ त्वचा पाने के लिए हर सुबह और रात के समय फेसवॉश से अपने चेहरे की सफाई करें. इसके अलावा आपको इस बात का भी ख्याल रखना है कि हफ्ते में दो बार स्क्रब का इस्तेमाल भी जरूर करें. अगर आप घर पर एक स्क्रब तैयार करना चाहती हैं तो इसके लिए चीनी और शहद का इस्तेमाल करना सबसे बेस्ट होता है. इस सस्ते स्क्रब की मदद से आप डेड स्किन से छुटकारा पाकर एक फ्रेश और ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: खूबसूरत महिलाएं अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करती हैं ये आदतें, सुंदर दिखना है तो आप भी रोज करें ये काम

होम मेड फेस पैक से पाएं नेचुरल ग्लो

अगर आप ग्लोइंग स्किन स्कीन की चाहत रखती हैं तो इसके लिए महंगे फेस पैक की जागर पर आपको घर पर ही मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए. घर पर एक फेस पैक तैयार करने के लिए आप बेसन, हल्दी और दही का इस्तेमाल कर सकती हैं. इन तीनों ही चीजों के मिश्रण से बना फेस पैक आपकी स्किन को साफ और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है. वहीं, अगर आपको ड्राई स्किन की प्रॉब्लम से या फिर पिंपल्स से छुटकारा पाना है तो इसके लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना शुरू कर देना चाहिए.

बालों की देखभाल भी जरूरी

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको सिर्फ अपने स्किन की ही नहीं बल्कि बालों का भी खास ख्याल रखना चाहिए. महंगे शैंपू और हेयर स्पा पर पैसे खर्च करने की जगह पर आपको हफ्ते में कम से कम एक बार अपने स्कैल्प की नारियल या फिर सरसों के तेल से मसाज जरूर करनी चाहिए. जब आप ऐसा करती हैं तो आपके बाल मजबूत होते हैं और साथ ही उनका झड़ना भी कम हो जाता है. इसके अलावा आपको महीने में कम से कम एक बार दही और अंडे से बने हेयर मास्क का इस्तेमाल भी अपने बालों पर जरूर करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

सही डाइट से बढ़ती है खूबसूरती

ब्यूटी एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खूबसूरती सिर्फ बाहर से नहीं आती बल्कि अंदर से भी आती है. अगर आप पैसे खर्च किये बिना खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपनी डाइट में हरी सब्जियों, फलों और ड्राई फ्रूट्स को शामिल करना शुरू कर दें. इसके अलावा इस बात का भी ख्याल रखें कि आप पानी सही मात्रा में जरूर पी रही हों. घर पर बनी हुई चीजें खाएं और साथ ही जंक फूड्स से जितनी हो सके दूरी बनाकर रखें. आपकी यह आदत स्किन को साफ बनाती है और साथ ही उसे नैचुरली ग्लोइंग बनने में भी मदद करती है.

कम मेकअप में स्मार्ट दिखने के तरीके

अगर आप ज्यादा पैसे खर्च किये बिना बजट में खूबसूरत और सुंदर दिखना चाहती हैं तो इसके लिए काफी ज्यादा मेकअप की जरूरत नहीं है. एक अच्छा मॉइस्चराइजर, हल्का काजल और लिप बाम काफी होता है. ये छोटी-छोटी चीजें आपकी खूबसूरती को ज्यादा पैसे खर्च किये निखारने में मदद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Herbal Face Pack: 20 मिनट में चमक उठेगा चेहरा, इन हर्बल फेस पैक्स से पाएं ग्लोइंग और पिंपल-फ्री स्किन

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

Previous article चमरियांव गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट, छह घायल
Next article आपदा पीड़ितों को मिलनेवाली सेवाओं की दी गयी जानकारी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel