[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style मुश्किल हालातों में भी क्यों कुछ लोग कभी नहीं घबराते? आचार्य चाणक्य से जानें शांत रहने वाले लोगों की 5 सबसे बड़ी ताकत

मुश्किल हालातों में भी क्यों कुछ लोग कभी नहीं घबराते? आचार्य चाणक्य से जानें शांत रहने वाले लोगों की 5 सबसे बड़ी ताकत

0
मुश्किल हालातों में भी क्यों कुछ लोग कभी नहीं घबराते? आचार्य चाणक्य से जानें शांत रहने वाले लोगों की 5 सबसे बड़ी ताकत
क्यों कुछ लोग कभी घबराते नहीं हैं? Ai image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ खास लोगों का भी जिक्र किया है जो किसी भी हालात में खुद को शांत रखना जानते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में सुख और दुख दोनों ही चीजें टेम्पररी हैं. अगर कोई भी इस बात को अच्छे से समझ लेता है तो वह किसी भी हालात में खुद को शांत रखना सीख जाता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से कोई भी व्यक्ति खुद को कठिन से कठिन हालात में भी शांत रख पाता है.

हालात को गहराई से समझने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी लोग कठिन से कठिन हालात में भी खुद को शांत रख पाते हैं, वे किसी भी हालात को सिर्फ ऊपर-ऊपर से नहीं देखते हैं. उनके अंदर किसी भी हालात को गहराई से समझने की ताकत होती है और वे इसके लिए कोशिश भी करते हैं. वे किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट करने से पहले सोचते हैं कि प्रॉब्लम की जड़ क्या है और इसके पीछे असली कारण क्या हो सकता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे कभी भी जल्दबाजी में आकर कोई भी कदम नहीं उठाते हैं. वे पहले हर एक पहलू को अच्छे से समझ लेते हैं, फिर आगे बढ़ते हैं. इस आदत की वजह से उनका दिमाग हमेशा शांत रहता है.

यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा

सेल्फ-कंट्रोल की ताकत

जो लोग भी खुद को किसी भी हालात में शांत रखना जानते हैं, उनके अंदर सेल्फ कंट्रोल काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो चुका होता है. वे अपने गुस्से, डर, चिंता और एक्साइटमेंट जैसे इमोशंस पर बहुत ही अच्छे से कंट्रोल रखना जानते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार जिस इंसान ने भी अपने दिमाग पर कंट्रोल कर लिया है, वह कभी भी बाहर के हालातों से परेशान नहीं होता है. इन लोगों को इस बात की समझ होती है कि किसी भी प्रॉब्लम में घबरा जाना सोल्यूशन नहीं है, बल्कि खुद पर कंट्रोल रखना ही एक सही रास्ता है.

नॉलेज, एक्सपीरियंस और सीखने के प्रति झुकाव

चाणक्य नीति हमें यह भी सिखाती है कि नॉलेज और एक्सपीरियंस ही किसी भी इंसान को अंदर से स्ट्रॉन्ग बनने में मदद करते हैं. जो भी लोग अपने जीवन में आने वाले हालातों से चीजों को सीखते हैं, वे धीरे-धीरे इस बात को समझ लेते हैं कि हर प्रॉब्लम का कोई न कोई सोल्यूशन तो जरूर होता है. उनका एक्सपीरियंस ही उन्हें यह सिखाता है कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता है. यह एक बड़ी वजह है कि वे कठिन से कठिन हालात में भी खुद को शांत रखकर एक सही फैसला ले पाते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है

एक्सपेक्टेशन पर कंट्रोल और सैटिस्फैक्शन

जो भी लोग शांत रहते हैं उन लोगों में एक ख़ास आदत होती है. यह आदत है अपने एक्सपेक्टेशंस को सीमित करके रखने की. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब कोई इंसान हद से ज्यादा उम्मीदें रखने लगता है, तो उसे निराशा भी उतनी ही ज्यादा होती है. वे कहते हैं कि जो भी व्यक्ति अपनी इच्छाओं और एक्सपेक्टेशंस पर कंट्रोल कर लेता है, वह मेंटली भी काफी ज्यादा बैलेंस्ड रहने लग जाता है. इस तरह के लोग अक्सर छोटी-छोटी चीजों में ही सैटिस्फैक्शन खोज लेते हैं और अपने दिमाग को शांत करने रखने लगते हैं.

जानते हैं पॉजिटिव थिंकिंग और पेशेंस की वैल्यू

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पॉजिटिव थिंकिंग को काफी ज्यादा जरूरी बताया है. उनके अनुसार जो भी इंसान हर हालात में एक पॉजिटिव अप्रोच रखना जानता है, वह कठिन से कठिन समय को भी एक मौके की तरह देखता है. उन्हें यह समझ होती है कि यह दौर गुजर जाएगा और इसे कुछ नया सीखने को भी मिल जाएगा. पेशेंस और पॉजिटिव थिंकिंग उन्हें मेंटली स्ट्रॉन्ग बनाती है और स्ट्रेस को भी बैलेंस करने रखने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: बार-बार समाज में क्यों अपमान झेलते हैं आप? चाणक्य की ये बातें खोल देंगी सच्चाई

Previous article बिजली मीटर ठीक करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत
Next article रांची से आयी टीम ने कस्तूरबा की छात्राओं से सुविधा और व्यवस्था की ली जानकारी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel