[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style दूसरों को आपकी कीमत आपके दूर जाने के बाद ही क्यों समझ आती है? जानें इसके पीछे का कड़वा सच

दूसरों को आपकी कीमत आपके दूर जाने के बाद ही क्यों समझ आती है? जानें इसके पीछे का कड़वा सच

0
दूसरों को आपकी कीमत आपके दूर जाने के बाद ही क्यों समझ आती है? जानें इसके पीछे का कड़वा सच
लोगों को आपकी अहमियत आपके दूर जाने के बाद क्यों समझ में आती है AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. उनकी नीतियां आज के समय में भी हमें जीवन और रिश्तों के बारे में कई तरह की सच्चाइयों को गहराई से समझने में मदद कर रही हैं. इन्हीं सच्चाइयों में से एक बड़ा सच यह भी है कि आखिर क्यों लोग हमारी अहमियत उस समय नहीं समझते हैं जब हम उनके साथ और उसके पास होते हैं, वे उस समय हमारी अहमियत को समझते हैं जब हम उनसे काफी ज्यादा दूर जा चुके होते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसा होने का एक कारण यह भी है कि इंसान की आदत होती है कि भी चीज को नॉर्मल मान लेने की. जब कोई व्यक्ति हर समय साथ रहता है, तो उसकी मौजूदगी की कीमत समझ में नहीं आती है. लेकिन जैसे ही वह हमसे दूर चला जाता है, हमें उसकी कमी खलने लग जाती है. यही वह समय है जब आपको उस व्यक्ति की असली अहमियत समझ में आने लगती है.

मौजूदगी की कीमत क्यों नहीं समझी जाती

आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य का स्वभाव हमेशा से ही स्वार्थी रहा है. यह एक बड़ी वजह है कि जब कोई व्यक्ति हमारे पास रहता है, हमारे लिए मौजूद रहता है, हमारी मदद करने को तैयार करता है या फिर हमारे साथ अपना समय बिताता है, तो हम उसे हल्के में लेना शुरू कर देते हैं. हमें ऐसा लगने लगता है कि यह इंसान तो हमारे साथ हमेशा ही रहेगा. समय के साथ हमारी यही सोच हमारी जिंदगी में उस व्यक्ति को अहमियत को कम कर देती है. लेकिन जिस दिन वही व्यक्ति हमसे दूर चला जाता है, तब हमें उनके खालीपन का एहसास होना शुरू होता है. इसी समय हमें यह भी समझ में आता है कि उसकी मौजूदगी हमारी जिंदगी में कितनी जरूरी थी.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी दूसरों के इशारों पर नाच रहे हैं? आपकी इन कमजोरियों की वजह से लोग आपको आसानी से कर लेते हैं कंट्रोल

दूरी से ही बढ़ती है समझ और एहसास

चाणक्य नीति के अनुसार दूरी सिर्फ फिजिकल ही नहीं होती है, बल्कि कई बार यह इमोशनल भी होती है. जब हमारा कोई अपना हमसे दूर चला जाता है, तो इसके बाद ही हमें उसके साथ बिताये हुए पल सबसे ज्यादा याद आने लग जाते हैं. उसकी छोटी से छोटी बात, उसकी मदद, उसके साथ रहना और इस तरह की चीजों की कीमत समझ में आने लगती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार मनुष्य को किसी भी चीज की असली कीमत तब समझ में आती है जब वह उसके बिना अपनी जिंदगी जीना शुरू करता है. यह एक बड़ी वजह है कि कई बार रिश्तों में दूरियां आने के बाद ही लोग एक दूसरे की कीमत और अहमियत पहचानने लगते हैं.

अहमियत बनाए रखने के लिए चाणक्य की सीख

आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें यह भी सिखाती हैं कि किसी भी रिश्ते में बहुत ही ज्यादा अवेलेबल रहना भी हमारे लिए ही हामिकारक हो सकता है. इसका यह मतलब बिलकुल भी नहीं है कि हम खुद उनसे दूरी बनाने लग जाएं, बल्कि यह जरूरी है कि हम अपनी बाउंडरीज सेट करें और सेल्फ-रेस्पेक्ट तो भो बना हुआ रहने दें. जब आप हर समय किसी के लिए अवेलेबल रहते हैं, तो आपकी अहमियत उसकी जिंदगी में कम होने लगती है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप रिश्तों में बैलेंस रखें, न आप उनसे बहुत ज्यादा दूर रहें और न ही उनपर काफी ज्यादा निर्भर रहें.

यह भी पढ़ें: मुश्किल हालातों में भी क्यों कुछ लोग कभी नहीं घबराते? आचार्य चाणक्य से जानें शांत रहने वाले लोगों की 5 सबसे बड़ी ताकत

Previous article सैनिक सम्मान के साथ कारगील योद्धा नायक परमानंद सिंह पंचतत्व में हुए विलिन
Next article ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, सप्लायर भी गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel