[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: किसके सामने सच बोलना पड़ सकता है भारी? जान लें चाणक्य की सबसे बड़ी चेतावनी

Chanakya Niti: किसके सामने सच बोलना पड़ सकता है भारी? जान लें चाणक्य की सबसे बड़ी चेतावनी

0
Chanakya Niti: किसके सामने सच बोलना पड़ सकता है भारी? जान लें चाणक्य की सबसे बड़ी चेतावनी
किसके सामने सच बोलना पड़ सकता है भारी AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सुखद, समृद्ध और सफल जीवन की तलाश है तो उन्हें चाणक्य की बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. चाणक्य सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने जिन बातों का जिक्र किया है वे आज के समय में भी मानवजाति को एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रहे हैं. अपनी नीतियों में चाणक्य ने सच कहने को लेकर भी कुछ खास नियम बताये हैं. वे कहते हैं कि, सच कहना काफी अच्छी आदत है और यही आदत किसी भी व्यक्ति के चरित्र को मजबूत बनाने का काम भी करता है. लेकिन, आपके लिए हर समय सिर्फ सच कहना कभी भी बुद्धिमानी नहीं है. कुछ ऐसे हालात भी होते हैं जिनमें बिना सोचे-समझे कही गयी सच्ची बातें फायदे की जगह पर आपको नुकसान ही पहुंचा सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपक इन्हीं हालातों, स्थान और व्यक्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें और जिनके सामने आपको सच बोलने से बचना चाहिए. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

जब सामने वाला सच समझने की स्थिति में न हो

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर इंसान सच सुनने के लिए तैयार नहीं होता है. कुछ लोग इमोशनल होते हैं तो कुछ लोग गुस्सैल और अहंकार से भरे हुए. अगर आप इस तरह के लोगों के सामने सच बोल देते हैं तो वे सुधरने की जगह पर आपकी ही बातों का विरोध करने लग जाते हैं. उदहारण के लिए, अगर कोई इंसान सच्चाई सुनने के बाद चीजों को सीखता नहीं बल्कि आपसे दूर हो सकता तो ऐसे हालात में आपको उस सच्चाई को नरमी से और सही तरीके से कहने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करना ही आपके लिए समझदारी भरा कदम हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: करोड़ों की दौलत होने पर भी कोई नहीं करता आपकी इज्जत? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

रिश्तों को बचाने के लिए कभी-कभी चुप रहना बेहतर

चाणक्य नीति के अनुसार आपके लिए हर बार सच ही बोलना बिलकुल जरूरी नहीं है. खासकर उस समय जब आपके ससच से कोई रिश्ता टूट सकता है. परिवार और रिश्तों में कई तरह की छोटी-छोटी बातें होती हैं जिन्हें अगर आप बिना सोचे-समझे कह देते हैं तो रिश्तों में विवाद भी पैदा हो सकता है. अगर आपका सच किसी का सिर्फ दिल दुखा रहा है और इसके अलावा कोई फायदा नहीं दे रहा है तो, आपके लिए चुप रहना ही समझदारी है. इन जगहों पर आपको झूठ कहने की जरूरत नहीं है, बल्कि चुप रहने में आपकी समझदारी है.

कार्यस्थल पर सच्चाई से हो सकता है नुकसान

आचार्य चाणक्य के अनुसार आप जिस जगह पर काम कर रहे हैं उस जगह पर भी खुलकर सच बोल देना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है. मान लीजिये आप अपने मालिक या फिर साथ में काम करने वाले इंसान की किसी कमी या फिर कमजोरी को बिना सोचे-समझे सभी के सामने कह देते हैं, तो इसकी वजह से सिर्फ सामने वाले की नहीं बल्कि आपकी छवि भी दुनिया के सामने खराब हो सकती है. चाणक्य नीति के अनुसार एक समझदार व्यक्ति वही होता है जो सच को सही समय और सही जगह पर बोलना जानता हो. जब आप पर्सनली किसी से कुछ बात कहते हैं तो उसे सुधारा जा सकता है, लेकिन सभी के सामने कही गयी बातें बदनामी का कारण बनती है.

यह भी पढ़ें: इंसान की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण है उसकी सोच, समय रहते सुधर गए तो बदल जाएगी जिंदगी

जब सच कहने से खतरा बढ़ जाए

कई बार हालात ऐसे भी होते हैं कि आपकी कही गयी सच्चाई आपके लिए ही मुसीबत बन जाती है और परेशानियां खड़ी कर देती हैं. चाणक्य के अनुसार गुस्से से भरे व्यक्ति, दुश्मन या फिर चालाक इंसान के सामने अपने विचारों और कमजोरियों को उजागर करना आपके लिए बुद्धिमानी भरा फैसला नहीं होता है. चाणक्य नीति के अनुसार आपके लिए अपनी सुरक्षा और सम्मान सबसे पहले होना चाहिए. ऐसे हालातों में चुप रहना या फिर टॉपिक बदल देना भी एक तरह की नीति है.

सही सच वही है जो फायदेमंद हो

आचार्य चाणक्य के अनुसार वही सच सबसे श्रेष्ठ है जो आपके लिए फायदेमंद हो. ऐसा सच जो सुधर, शांति और आपके लिए फायदा लेकर आए, वही आपको सच कहना चाहिए. अगर सच कहकर किसी को दुखी करदे तो यह आपकी बुद्धिमानी नहीं बल्कि मूर्खता है. एक समझदार व्यक्ति सच कहने से पहले कुछ सवालों पर जरूर ध्यान देता है जैसे कि, क्या बोलना जरूरी है, किससे बोलना है और कब बोलना है.

यह भी पढ़ें: कब अकेले रहना इंसान के लिए बन जाता है वरदान? समझ गए तो जिंदगी होगी बेहतर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article एसपी को लोगों ने आवेदन देकर न्याय की लगायी गुहार
Next article आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभुकों के बीच टीएचआर का वितरण
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel