[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इन 6 आदतों की वजह से घर में नहीं टिकता पैसा, आने से पहले ही दूर चली जाती हैं मां लक्ष्मी!

इन 6 आदतों की वजह से घर में नहीं टिकता पैसा, आने से पहले ही दूर चली जाती हैं मां लक्ष्मी!

0
इन 6 आदतों की वजह से घर में नहीं टिकता पैसा, आने से पहले ही दूर चली जाती हैं मां लक्ष्मी!
AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि मानव स्वभाव की भी उन्हें काफी गहरी समझ थी. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जिन बातों का जिक्र किया है वे आज के समय में हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पैसों, सफलता और सुखी जीवन से जुड़ी कई जरूरी बातें कहीं थीं. वे कहते थे कई बार मनुष्य मेहनत तो खूब करता है लेकिन फिर भी कुछ ऐसी गलत आदतें होती हैं जिनकी वजह से उनेक घर में पैसे टिक नहीं पाते. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलत आदतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जो आपके पैसों की बर्बादी का कारण बन सकते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

गलत संगति रखने वाले लोग

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति गलत संगति में रहता है, उसका जीवन कभी भी स्थिर नहीं रह पाता है. एक गलत या फिर बुरी संगति में रहने वाला इंसान हमेशा गलत आदतों को ही अपनाता है. गलत संगति में रहने वाला इंसान फिजूल खर्च करता है, आलसी होता है और साथ ही गलत फैसले भी लेता है. गलत संगति में रहने वाला इंसान खुद धीरे-धीरे अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर लेता है जिस वजह से भी उसके पास पैसे ठहरते नहीं हैं.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग आसानी से पहचान लेते हैं गलत इंसान, क्या आप भी जानते हैं ये संकेत?

जो लोग धन का सम्मान नहीं करते

चाणक्य नीति के अनुसार आपको हमेशा पैसे को सम्मान देना चाहिए. जो भी लोग पैसों को बिना सोचे-समझे खर्च कर देते हैं या फिर छोटी रकम को वैल्यू नहीं देते हैं, उनके पास पैसे कभी टिकते नहीं है. जब आप पैसों का अपमान करते हैं तो मां लक्ष्मी भी आपके साथ ज्यादा देर नहीं ठहरती है.

आलसी और काम टालने की आदत

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में आलस को सफलता का दुश्मन बताया है. अगर कोई इंसान बार-बार अपने काम को टालता है या फिर मेहनत से दूर भागता है तो उसके पास कभी भी पैसे टिकेंगे नहीं. मेहनत और डिसिप्लिन के बिना कमाया गया पैसा किसी के पास भी ज्यादा देर टिकता नहीं है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग ज्यादा दोस्त क्यों नहीं बनाते? चाणक्य का सरल लेकिन गहरा जवाब

घर में कलह और निगेटिव माहौल

आचार्य चाणक्य की मानें तो जिस घर में हर दिन झगड़ा होता है, स्ट्रेस रहता है या फिर गलत शब्दों का इस्तेमाल होता है, वहां सुख और समृद्धि कभी टिकती नहीं है. जिस घर में शांति और सम्मान रहता है उस घर में ही पैसे और खुशहाली रहते हैं.

दान और मदद न करने की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार पैसों का सही इस्तेमाल करना आपके लिए काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. जो इंसान जरूरतमंदों की मदद नहीं करता या फिर सिर्फ अपने स्वार्थ के बारे में सोचता है, उसके जीवन में कभी भी पैसों का बैलेंस बन नहीं पाता है. जब आप दान करते हैं तो पैसों की एनर्जी बढ़ती है और आपके जीवन में समृद्धि भी बनी रहती है.

बिना प्लानिंग के खर्च करना

आज के समय में अगर देखा जाए तो यह किसी भी इंसान की सबसे बड़ी गलती साबित होती है. जो भी लोग अपने इनकम और खर्च का हिसाब नहीं रखते, उनके पास पैसे आते ही खत्म हो जाते हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें सिखाती हैं कि कमाई के साथ सेविंग्स और प्लानिंग भी उतनी ही जरूरी है.

यह भी पढ़ें: कब अकेले रहना इंसान के लिए बन जाता है वरदान? समझ गए तो जिंदगी होगी बेहतर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नवाचार आदि विषयों पर प्रस्तुत किये आकर्षक मॉडल
Next article लंगूरों के आतंक से सिल्ली के लोग परेशान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel