[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style आपकी इन कमजोरियों का दूसरे उठा रहे हैं फायदा, जान लें वरना जीवनभर होगा पछतावा

आपकी इन कमजोरियों का दूसरे उठा रहे हैं फायदा, जान लें वरना जीवनभर होगा पछतावा

0
आपकी इन कमजोरियों का दूसरे उठा रहे हैं फायदा, जान लें वरना जीवनभर होगा पछतावा
आपकी किन कमजोरियों का फायदा दूसरे उठाते हैं Ai image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिसी मेकर ही नहीं थे बल्कि मानव स्वभाव की भी उन्हें काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने जिन बातो का जिक्र किया था वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी कमजोरियों का भी जिक्र किया है जो अगर आप में हैं, तो इसका फायदा अक्सर दूसरे उठाते हैं. हो सकता है कि आपको इन कमजोरियों का अंदाजा न हो और इस वजह से भी आप कई तरह के नुकसान अभी झेल रहे हों. चाणक्य के अनुसार अगर आप इन कमजोरियों को समय रहते पहचान लेते हैं, तो खुद को कई तरह की परेशानियों से बचाकर रखना आपके लिए और भी आसान हो जाता है. तो चलिए इन कमजोरियों के बारे में जानते हैं जिनका फायदा दूसरे उठा रहे हैं.

बिना सोचे-समझे भरोसा कर लेना

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो बहुत जल्दी दूसरों पर भरोसा कर लेते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान की यह सबसे बड़ी कमजोरी होती है. उनके अनुसार हर एक व्यक्ति कभी भी आपके भरोसे के लायक नहीं होता है. जब आप किसी पर बिना जांचे-परखे भरोसा कर लेते हैं, तो यही लोग आगे चलकर आपके भरोसे और पैसों का गलत फायदा उठा सकते हैं. आपको किसी पर भी काफी सोच-समझकर ही भरोसा करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: क्यों लोग आपको वैल्यू देना बंद कर देते हैं? जानें 5 सबसे बड़े कारण

“ना” न कह पाने की आदत

अगर आप उन लोगों में से हैं जो हर बात में सिर्फ ‘हां’ ही कहते हैं, तो ऐसे में दूसरे भी आपको एक आसान टारगेट समझने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप हर बात मान लेते हैं, तो यह भी एक बड़ी कमजोरी है. जब आप सामने वाले इंसान से ‘ना’ नहीं कहते हैं, तो लोग आपकी बाउंडरीज की इज्जत नहीं करते हैं और एक के बाद एक काम आपसे निकलवाते रहते हैं. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप सामने वाले से ‘ना’ कहना भी सीख लें.

अपनी बातें हर किसी को बताना

कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो बिना सोचे-समझे किसी से भी अपनी पर्सनल बातें शेयर कर देते हैं. अगर आपमें भी यह आदत है तो यह आपको भी एक कमजोर इंसान बना देती है. हर एक इंसान जिससे आप बात कर रहे हैं, वह आपके सीक्रेट्स को संभालने के काबिल नहीं होता है. कई बार आपकी पर्सनल बातो का इस्तेमाल वह इंसान आपके खिलाफ भी कर सकता है.

यह भी पढ़ें: खुद को बेहतर इंसान बनाने के लिए रोज करें ये 5 काम, चाणक्य की ये सीख बदल देगी आपकी जिंदगी

गुस्से पर कंट्रोल न रखना

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका गुस्सा आपकी ही बुद्धि को कमजोर बना देता है. जब कोई इंसान बहुत ही जल्दी गुस्सा करने लगता है, तो लोग उसकी इस आदत का फायदा उठाकर उसे गलत फैसले लेने पर मजबूर कर देते हैं. अगर आप खुद को शांत रखना जानते हैं, तो आगे चलकर यह आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकती है.

जरूरत से ज्यादा इमोशनल होना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप इमोशनल हैं तो यह बहुत ही अच्छी बात है. लेकिन अगर आप हद से ज्यादा इमोशनल हैं, तो यह आपकी ही कमजोरी बन सकता है. इस तरह के लोग आसानी से दूसरों की बातों में आ जाते हैं और गलत फैसले ले लेते हैं. कई लोग आपकी इस आदत का फायदा उठाकर अपने फायदे के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आपकी बर्बादी का कारण बन सकती हैं ये 4 गलतियां, सफल होना है तो कभी न भूलें ये बातें

Previous article घर पर बारात पहुंचने से पहले दूल्हन फरार
Next article खलिहान में रखे गेहूं जलकर खाक
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel