[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: बड़ी मुसीबत आने से पहले ही मिलने लगते हैं ये संकेत, चाणक्य ने इन्हें माना है संकट का इशारा

Chanakya Niti: बड़ी मुसीबत आने से पहले ही मिलने लगते हैं ये संकेत, चाणक्य ने इन्हें माना है संकट का इशारा

0
Chanakya Niti: बड़ी मुसीबत आने से पहले ही मिलने लगते हैं ये संकेत, चाणक्य ने इन्हें माना है संकट का इशारा
AI generated image

Chanakya Niti: हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आना एक आम और स्वाभाविक प्रक्रिया है. लेकिन कई बार बड़े संकट अचानक नहीं आते, बल्कि उसके पहले ही कुछ संकेत दिखने लगते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि अगर इंसान इन संकेतों को समय रहते पहचान ले, तो बड़े से बड़ा संकट भी टाला जा सकता है. चाणक्य का मानना था कि जीवन में संकट आने से पहले ही प्रकृति, हालात और लोग हमें चेतावनी देना शुरू कर देते हैं. अगर आप जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचे हुए रहना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको दिखना शुरू हो जाए तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे मेंविस्तार से.

बार-बार असफल होना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप बार-बार मेहनत करने के बावजूद असफल हो रहे हैं, तो यह केवल आपकी क्षमता की कमी नहीं बल्कि आने वाली मुसीबत का संकेत हो सकता है. चाणक्य के अनुसार, अपने जीवन या कामों में बार-बार असफल होना इस बात का इशारा है कि आपके आस-पास कोई गलत दिशा में एनर्जी काम कर रही है. ऐसे समय में अपने कामों का मूल्यांकन करना और असफलता को टालने के लिए सही कदम उठाना बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा असफलता का चेहरा! अपनी हार को जीत में बदलने के लिए अपनाएं चाणक्य की ये बातें

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बिना एक शब्द कहे सामने वाले से मनवा लें अपनी बात! आचार्य चाणक्य से सीखें ये गजब का हुनर

रिश्तों में दरार आना

चाणक्य नीति के अनुसार जब परिवार या करीबी दोस्तों के साथ रिश्ते बिगड़ने लगें, छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगें और मनमुटाव बढ़े, तो यह भी आने मुसीबत का संकेत है. चाणक्य कहते हैं कि, घर का माहौल अगर नेगेटिव हो जाए, तो व्यक्ति का मेंटल बैलेंस बिगड़ता है और सही फैसले लेने की क्षमता खत्म होने लगती है, जिस वजह से मुसीबतें बढ़ जाती हैं.

अचानक पैसों का नुकसान होना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर बिना किसी कारण आपको पैसों का नुकसान होने लगे जैसे पैसे का कहीं फंस जाना, काम बिगड़ जाना या अचानक खर्च बढ़ जाना, तो यह संकेत है कि पैसों से जुड़ी समस्या आने वाली है. चाणक्य कहते हैं कि, ऐसे समय में फिजूलखर्ची रोकनी चाहिए और अपनी आर्थिक योजनाओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: रिश्तों में सबसे खतरनाक होते हैं ये लोग, धोखा खाने से बचने के लिए जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी

सेहत से जुड़ी समस्याएं

चाणक्य नीति में कहा गया है कि, शरीर और मन के बीच गहरा संबंध होता है. अगर अचानक से आपकी सेहत लगातार बिगड़ने लगे, आलस्य बढ़े या बिना कारण थकान महसूस हो, तो यह भी संकेत है कि कोई बड़ा संकट आपके जीवन के दरवाजे पर खड़ा है. इसे नजरअंदाज करना और लापरवाही करना आगे जाकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है.

लगातार बुरे सपने आना

सपनों को भी चाणक्य ने जीवन के संकेत माना है. अगर आपको लगातार डरावने या निगेटिव सपने आने लगें जैसे गिरना, अंधेरा, सांप या आग का दिखना तो यह आपके लिए एक तरह से चेतावनी है. इसका मतलब है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई मुश्किल हालात आने वाले है. ऐसे समय में सतर्क रहना और सही फैसला लेना ही समझदारी है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में आने वाली कोई भी मुसीबत अब नहीं लगेगी बड़ी! आचार्य चाणक्य से सीखें समस्याओं से बाहर निकलने का आसान तरीका

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Agni 5 Missile: 5000 किलोमीटर तक दुश्मनों की खैर नहीं, तबाह कर देगा अग्नि-5 मिसाइल, सफल परीक्षण
Next article आश्रममोड़ पावर सबस्टेशन से जुड़ेंगी पश्चिमी मसलिया की पांच पंचायतें
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel