[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style पहली मुलाकात में ही जीतना चाहते हैं सबका भरोसा? अपनाएं आचार्य चाणक्य के ये 5 अचूक मंत्र

पहली मुलाकात में ही जीतना चाहते हैं सबका भरोसा? अपनाएं आचार्य चाणक्य के ये 5 अचूक मंत्र

0
पहली मुलाकात में ही जीतना चाहते हैं सबका भरोसा? अपनाएं आचार्य चाणक्य के ये 5 अचूक मंत्र
दूसरों का भरोसा जीतने के लिए कौन से गुण होने चाहिए Ai image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. चाणक्य सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में उन्होंने इसी समझ का इस्तेमाल करके कई तरह की बातें हमारे साथ शेयर की है. आचार्य चाणक्य न अपनी नीतियों में उन लोगों के बारे में भी बात की है जो काफी आसानी से और पहली मुलाकात में ही किसी का भी भरोसा जीत लेते हैं. अगर आप किसी ऐसे को जानते हैं तो क्या आपने यह सोचा है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? क्या यह सिर्फ उनके किस्मत का कमाल है या फिर उनमें कुछ खास आदतें हैं जिनकी वजह से ऐसा होता है. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो आपको काफी आसानी से इन सवालों का जवाब मिल जाएगा. इस आर्टिकल में हम आपको काफी आसान तरीके से बताने वाले हैं कि किस तरह से भरोसा कोई अचानक से बनने वाली चीज नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच, बात और व्यवहार करने के तरीकों पर निर्भर करता है. तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों कुछ लोग ज्यादा कोशिश किये बिना सिर्फ अपनी आदतों से ही दूसरों का भरोसा आसानी से जीत लेते हैं.

सच कहने की इन्हें होती है आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग हर समय सिर्फ सच ही बोलते हैं, वे लोग दूसरों के बीच काफी जल्दी और आसानी से भरोसा बना लेते हैं. इस तरह के लोग कभी भी अपनी बातों को छुपाते नहीं है, बल्कि साफ-साफ अपनी बातों को दूसरों के सामने रखना जानते हैं. अगर उनसे कोई गलती हो भी जाए तो ये लोग उसे स्वीकारने में पीछे नहीं हटते हैं और न ही हिचकिचाते हैं. उनकी यही ईमानदारी दूसरों के अंदर उनके प्रति भरोसे को बढ़ा देती है. लोगों को धीरे-धीर यह बात समझ में आने लगती है कि यह व्यक्ति भरोसा करने लायक है और इसपर आंखें बंद करके भी भरोसा किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा

करते हैं अच्छा और सम्मानजनक व्यवहार

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी व्यक्ति के बात और व्यवहार करने का तरीका ही उसका असली चेहरा दिखाता है. चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति हमेशा दूसरों के साथ सम्मान से पेश आता है, बिना यह सोचे कि वह छोटा है या फिर बड़ा, वे आसानी से दूसरे लोगों का दिल जीत लेते हैं. इस तरह के लोग कभी किसी को नीचा नहीं दिखाते हैं और दूसरों की बातों को ध्यान से सुनना भी जानते हैं. चाणक्य कहते हैं कि आपके अंदर का घमंड और बदतमीजी भरोसे को खत्म कर देती है, लेकिन अगर आप विनम्र हैं और हमेशा अच्छे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, तो दूसरे आप पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं.

किये हुए वादे निभाने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार भरोसा जीतना बिलकुल भी आसान नहीं है. भरोसा सिर्फ तभी बन सकता है जब आप अपनी बातों और वादों पर खरा उतरना जानते हैं. अगर कोई भी व्यक्ति सिर्फ यह कहता है कि वह किसी भी काम को करेगा और उसे सही समय पर कर भी लेता है, तो लोग उसपर आसानी से भरोसा करने लग जाते हैं. लेकिन, अगर आप उन लोगों में से हैं जो वादे कर तो देते हैं, लेकिन उन्हें पूरा नहीं कर पाते हैं, तो लोगों का भरोसा आप पर से देखते ही देखते टूटने लग जाता है. ऐसे में अगर आ दूसरों का भरोसा जीतना चाहते हैं तो इसका सबसे बड़ा नियम है कि आप जो भी बातें कहें उसे पूरा जरूर करें.

यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा

शांत दिमाग और समझदारी

जो लोग आसानी से दूसरों का भरोसा जीत लेते हैं उनकी एक खूबी यह भी होती है कि वे हर हालात में ही शांत रहना और बिना जल्दबाजी किये कोई भी फैसला लेना जानते हैं. इस तरह के लोग कभी भी छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा नहीं करते हैं और न ही बिना सोचे-समझे कोई कदम उठाते हैं. चाणक्य कहते हैं कि उनकी यही आदत लोगों को उनके आसपास सुरक्षित महसूस करने में मदद करती है. जब लोगों को यह दिखता है कि यह व्यक्ति हर हालात में समझदारी से ही काम ले रहा है, तो उनका भरोसा अपने आप भी बढ़ने लग जाता है.

मदद करने की होती है भावना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी लोग जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करते हैं, वे काफी कम समय में दूसरों के दिलों में अपने लिए एक जगह बना लेते हैं. जरूरी नहीं है कि यह मदद हमेशा काफी बड़ी ही हो, आपकी की गयी छोटी से छोटी मदद भी काफी ज्यादा मायने रखती है. जब आप किसी की मदद बिना किसी स्वार्थ के करते हैं, तो वह इंसान इस बात को कभी भी भूलता नहीं है. धीरे-धीरे यही आदत आपको एक भरोसेमंद व्यक्ति बना देता है.

यह भी पढ़ें: अकेले रहकर भी क्यों खुश रहते हैं कुछ लोग? आचार्य चाणक्य ने बताया बड़ा कारण

Previous article पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच शिविर में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने कराया इलाज
Next article कृषि विभाग की भूमि पर पीजी कॉलेज की मांग को लेकर बाजार रहे बंद
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel