[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ये छोटी-छोटी आदतें आपको बना सकती हैं अंदर से मजबूत, चाणक्य के ये टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

ये छोटी-छोटी आदतें आपको बना सकती हैं अंदर से मजबूत, चाणक्य के ये टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी

0
ये छोटी-छोटी आदतें आपको बना सकती हैं अंदर से मजबूत, चाणक्य के ये टिप्स बदल देंगे आपकी जिंदगी
अंदर से मजबूत बनने के टिप्स Ai image

Chanakya Niti: आज के समय में हर एक व्यक्ति की यही चाहत होती है कि वह मेंटली और इमोशनली काफी ज्यादा मजबूत बन जाए. जब एक इंसान अंदर से मजबूत होता है तो जीवन में आने वाली चुनौतियों से बिना घबराए ही सामना कर लेता है. लेकिन अब सवाल आता है कि एक इंसान मजबूत बने तो बने कैसे? इस सवाल का जवाब आचार्य चाणक्य ने आज से कई सौ सालों पहले ही दे दिया था. उन्होंने जीवन को सही से समझने और सफल बनने के लिए कई ऐसी प्रैक्टिकल बातें कहीं हैं जो आज के समय में भी हमारे लिए उतनी ही काम की साबित होती है. जब हम उनकी कही बातों को जीवन में लागू करते हैं तो हम सिर्फ एक सही मार्ग पर ही नहीं चलते हैं, उनकी यह बातें हमारे अंदर सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ाने का भी काम करती हैं, आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान और प्रैक्टिकल टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी पर्सनालिटी को अंदर से मजबूत बना सकते हैं.

अपनी सोच को पॉजिटिव और क्लियर रखें

अगर आप खुद को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सबसे जरूरी हो जाता है कि आप अपनी सोच को एक सही दिशा देना शुरू कर दें. अगर आपके दिमाग में निगेटिव चीजें भरी हुई रहेंगी तो आप कभी भी जीवन में आगे नहीं बढ़ पाएंगे. चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान की असली ताकत उसकी सोच ही होती है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको अपनी सोच को पॉजिटिव रखना चाहिए, अपने लक्ष्यों को क्लियर रखना चाहिए और साथ ही खुद पर भरोसा भी बनाकर रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: जिंदगी में आगे बढ़ना है तो इन 4 जगहों पर छोड़ दें शर्म करना, छोटी सी झिझक बना सकती है जिंदगी को कठिन

डिसिप्लिन में रहना शुरू करें

डिसिप्लिन से ही आपका जीवन बैलेंस्ड और सुलझा हुआ बनता है. हर दिन के रूटीन को सही तरीके से जीवन में शामिल करना, समय पर किसी भी काम को करना और आलस से दूरी बनाकर रखना, ये कुछ आदतें इंसान को अंदर से मजबूती देती हैं. चाणक्य कहते थे कि डिसिप्लिन के बिना जीवन में सफलता हासिल करना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. जब आप डिसिप्लिन के साथ अपनी जिंदगी जीते हैं, तो आपके अंदर कॉन्फिडेंस भी काफी बढ़ जाता है.

सही संगति को चुनना भी जरूरी

चाणक्य के अनुसार आप किस तरह के लोगों के साथ रहते हैं, इसका सीधा असर आपको सोच और आपकी आदतों पर पड़ता है. जब आप एक अच्छी संगति में रहते हैं, तो आप जिंदगी में आगे बढ़ते हैं. वहीं, एक गलत संगति आपको अंदर से कमजोर बनाती है. अंदर से मजबूत बनने के लिए आपको उन लोगों के साथ रहना चाहिए जो पॉजिटिव सोच रखते हों और साथ ही जीवन में आपको बेहतर करने के लिए मोटिवेट भी करते हों.

नॉलेज और सीखने की आदत डेवलप करें

अगर आप खुद को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने अंदर लगातार सीखते रहने की आदत को डेवलप करना चाहिए. नयी चीजें सीखने के लिए किताबें पढ़ें, नए स्किल्स सीखें और अपने पुराने एक्सपीरियंस से भी चीजों को सीखने की कोशिश करें. इन आदतों को अपनाकर आप कॉन्फिडेंट बनते हैं. चाणक्य के अनुसार आपके अंदर का नॉलेज ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है. इसे आपसे कोई छीन नहीं सकता है. आपके अंदर जितना नॉलेज होगा आप उतने ही कॉन्फिडेंट बनते हैं.

यह भी पढ़ें: जल्दबाजी में कभी न करें ये 5 काम, एक गलत फैसला बिगाड़ सकता है आपकी जिंदगी

पेशेंस और कंट्रोल बनाए रखें

जीवन में कई बार ऐसे भी हालात बनते हैं जब आपको रिजल्ट तुरंत नहीं मिलते हैं. ऐसे समय में आपको अंदर पेशेंस रखना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. चाणक्य के अनुसार पेशेंस रखने वाला इंसान मुश्किल हालातों में भी सही फैसले ले पाता है. इसलिए जल्दबाजी और गुस्से से बचें और शांत दिमाग से सोचें.

सेल्फ कंट्रोल डेवलप करें

खुद पर कंट्रोल रखने वाला इंसान अंदर से मजबूत होता है. ऐसे में अपनी इच्छाओं और आदतों को कंट्रोल करना सीख लें. जब कोई भी इंसान अपने मन पर कंट्रोल कर लेता है, तो वह बाहरी परेशानियों से कम अफेक्टेड होता है.

यह भी पढ़ें: इन 5 हालातों में खुलकर सामने आ जाता है इंसान का असली चेहरा, आचार्य चाणक्य ने बताई सच्चाई

Previous article Giriidh News :असामाजिक तत्वों ने पोकलेन मशीन में लगायी आग, जांच में जुटी पुलिस
Next article Giriidh News :पुलिस ने बालू लदे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel