[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: हजार कोशिश करने पर भी इन बातों को बदलना है असंभव

Chanakya Niti: हजार कोशिश करने पर भी इन बातों को बदलना है असंभव

0
Chanakya Niti: हजार कोशिश करने पर भी इन बातों को बदलना है असंभव
Chanakya Niti

Chanakya Niti: हमारे जीवन में कई घटनाएं होती हैं और हम कई चीजों को अनुभव करते हैं. आपने भी घर के बुजुर्गों से अक्सर सुना होगा कि जीवन में जो कुछ भी होता है वह पहले से ही तय रहता है. हमारा उस बात पर कोई कंट्रोल नहीं रहता है. इसी बात को आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में भी समझाया है. चाणक्य नीति के चौथे अध्याय के एक श्लोक के अनुसार, 

आयुः कर्म वित्तंच विद्या निधनमेव च। 

पञ्चैतानि हि सृज्यन्ते गर्भस्थस्यैव देहिनः। । 

  • इस श्लोक के अनुसार, कुछ चीजें जन्म से पहले से ही तय होती हैं. आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति की उम्र, उसके कर्म, आर्थिक स्थिति, पढ़ाई-लिखाई और मृत्यु पहले से ही उसके भाग्य में लिख दी जाती है. 
  • चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति जब गर्भ में होता है तभी उसकी आयु का फैसला हो जाता है. व्यक्ति के भाग्य में जितनी आयु लिखी गई है उतना व्यक्ति जरूर जी लेता है और इस बात को कोई बदल नहीं सकता है. 
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति जो भी काम करता है उसी का फल उसे प्राप्त होता है. हमारे कर्म पिछले जन्म से जुड़े होते हैं. चाणक्य नीति के मुताबिक व्यक्ति के कर्म पहले से ही तय हैं और इसे के अनुसार उसे जीवन में सुख दुख भोगना पड़ता है. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मन की बात को रखें गुप्त, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर हैं आपमें ये 4 खूबियां, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता

  • विद्या सभी के लिए भी जरुरी है मगर इसका भी फैसला जन्म से पहला हो जाता है. कोई भी व्यक्ति जितना भाग्य में लिखा है उतनी ही शिक्षा ग्रहण कर पाता है. आपने ऐसे लोगों को भी देखा होगा जो पढ़ाई छूट जाने के बाद भी फिर से पढ़ाई शुरू करते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके भाग्य में ये बात लिखी हुई है. 
  • धन के बिना कोई भी इंसान जीवन नहीं काट सकता और इसे कमाने के लिए व्यक्ति मेहनत भी करता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को उतना ही धन मिलता है जितना उसके भाग्य में होता है. 
  • चाणक्य नीति में मृत्यु के ऊपर भी कहा गया है. किसी भी व्यक्ति की मृत्यु कब और कैसे होगी ये बात जन्म से पहले ही निश्चित है और इस बात को व्यक्ति चाहकर भी नहीं बदल सकता. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य नीति में छिपा है धन बढ़ाने का रहस्य, बस करें इन 3 बातों का पालन  

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article खेल संघों की बागडोर खिलाड़ी ही संभालें
Next article Vande Metro: पटना-जयनगर नमो भारत ट्रेन का टाइम-टेबल आया, वंदे मेट्रो का किराया जानिए
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel