[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: ऐसा व्यक्ति जीते जी भोग लेता है स्वर्ग, सुख में कटता है पूरा जीवन

Chanakya Niti: ऐसा व्यक्ति जीते जी भोग लेता है स्वर्ग, सुख में कटता है पूरा जीवन

0
Chanakya Niti: ऐसा व्यक्ति जीते जी भोग लेता है स्वर्ग, सुख में कटता है पूरा जीवन
Chanakya Niti

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में जीवन को बेहतर और सही ढंग से जीने के लिए कई बातों का जिक्र मिलता है. चाणक्य नीति की ये बातें आज भी महत्वपूर्ण है जितना प्राचीन समय में थी. आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के बहुत बड़े विद्वान और अर्थशास्त्री थे. आचार्य चाणक्य ने जीवन को सही तरीके से जीने के लिए कई नीतियों के बारे में बताया है. आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की कुछ बातें धरती को ही स्वर्ग के समान बना देती है. तो आइए जानते हैं इन बातों के बारे में. चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति के लिए स्वर्ग धरती पर ही है अगर व्यक्ति का बेटा उसके वश में है और पत्नी पति की बात मानती हो. जिसके पास पर्याप्त मात्रा में पैसा हो और उससे व्यक्ति संतुष्ट हो.

धन से संतुष्ट

चाणक्य नीति के अनुसार जो भी व्यक्ति अपने जीवन में जितना भी धन है उससे संतुष्ट है. अगर व्यक्ति जीवन में लालच नहीं रखता तो उसके लिए धरती पर ही स्वर्ग है. ऐसा व्यक्ति हमेशा सुखी रहता है.

इस कारण से होती है खुशी

चाणक्य नीति के अनुसार जो बेटा अपने माता-पिता की बातों को मानता है और उनके वश में रहता है. ऐसे लोगों को धरती पर ही स्वर्ग का एहसास होता है. अगर बेटा आज्ञाकारी हो और जीवन में सफल हो जाए तो माता-पिता के लिए इससे बड़ी खुशी की कोई बात नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: माता- पिता की कौन सी चीज बना देती हैं उन्हें बच्चों का दुश्मन 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: व्यक्ति की ये गलतियां बना देती है गरीब, घर भी हो जाता है तबाह

पत्नी का स्वभाव

पत्नी का स्वभाव भी पति को धरती पर ही स्वर्ग के सुख दे सकता है. आचार्य चाणक्य के मुताबिक जो भी स्त्री अपने पति के अनुसार चलती है और पति की बातों को मानती है वैसे पति के लिए यह पृथ्वी ही स्वर्ग के समान हो जाता है. ऐसा व्यक्ति का जीवन खुशहाल बीतता और घर का माहौल भी सुख से भरा रहता है. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बेटे के पिता को भारी पड़ सकती है यह भूल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article समलैंगिक विवाह और बच्चे, WPL में धमाल मचाने वाली नैट साइवर ब्रंट की जिंदगी है निराली
Next article Holi Special Train: होली के बाद अब वापसी की राह आसान करेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, Railway ने जारी कि समयसारणी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel