[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style क्या आपका मित्र भरोसे लायक है? चाणक्य की कसौटी पर करें जांच

क्या आपका मित्र भरोसे लायक है? चाणक्य की कसौटी पर करें जांच

0
क्या आपका मित्र भरोसे लायक है? चाणक्य की कसौटी पर करें जांच

Chanakya Niti: जीवन में दोस्ती सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक मानी जाती है, लेकिन गलत व्यक्ति से की गई दोस्ती जीवन में दुख और धोखा भी दे सकती है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में ऐसे लोगों से सावधान रहने की सलाह दी है, जो सामने मीठा बोलते हैं लेकिन पीछे से नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप भी सच्चे मित्र की तलाश में हैं, तो पहले इन बातों को जरूर जान लें.

चाणक्य नीति श्लोक

परोक्षे कार्यहन्तारं प्रत्यक्षे प्रियवादिनम्।
वर्जयेत् तादृशं मित्रं विषकुंभं पयोमुखम्॥

श्लोक का अर्थ

चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति सामने मधुर वचन बोलता है, लेकिन पीठ पीछे आपके काम बिगाड़ता है, ऐसे मित्र को त्याग देना चाहिए. वह उस घड़े के समान है, जिसके मुख पर दूध लगा हो लेकिन अंदर विष भरा हो. ऐसे व्यक्ति पर भरोसा करना स्वयं को नुकसान देने जैसा है.

Chanakya Niti: किस तरह के लोग दोस्त कहलाने लायक नहीं होते?

Real Freindship Meaning By Chanakya Niti Min
स्वार्थी लोग

1. पीठ पीछे बुराई करने वाले: जो लोग सामने आपकी तारीफ करें और पीछे आपकी छवि खराब करें, वे सच्चे मित्र नहीं हो सकते.

2. स्वार्थी लोग: जो सिर्फ अपने फायदे के लिए साथ रहें और जरूरत पड़ने पर मुंह मोड़ लें, उनसे दूरी बनाना ही बेहतर है.

3. रहस्य उजागर करने वाले: सच्चा मित्र आपके राज सुरक्षित रखता है. जो आपकी निजी बातें दूसरों से साझा करे, वह भरोसे लायक नहीं.

4. ईर्ष्यालु स्वभाव के लोग: आपकी सफलता से जलने वाला व्यक्ति कभी आपका भला नहीं सोच सकता.

5. मुसीबत में साथ छोड़ने वाले: संकट के समय जो साथ न दे, वह मित्र नहीं बल्कि केवल परिचित होता है.

आचार्य चाणक्य कहते है कि दोस्ती भावनाओं से नहीं, समझदारी से करनी चाहिए. सही मित्र जीवन को संवार देता है, जबकि गलत मित्र जीवन बिगाड़ सकता है. इसलिए दोस्त बनाने से पहले व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार को जरूर परखें.

यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति में विद्या को क्यों कहा गया कामधेनु? जानें श्लोक और अर्थ

यह भी पढ़ें: पैसे के पीछे भागकर भी नहीं मिल रही शांति? चाणक्य नीति का यह श्लोक बदल देगा सोच

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel