[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: यही सोच तय करती है कौन बनेगा अमीर और कौन रहेगा गरीब, जीवन में आगे बढ़ना है तो जान लें

Chanakya Niti: यही सोच तय करती है कौन बनेगा अमीर और कौन रहेगा गरीब, जीवन में आगे बढ़ना है तो जान लें

0
Chanakya Niti: यही सोच तय करती है कौन बनेगा अमीर और कौन रहेगा गरीब, जीवन में आगे बढ़ना है तो जान लें
अमीर और गरीब इंसान कि सोच में फर्क AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्तियों में गिना जाता है. वे केवल एक महान पॉलिटिशियन और शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की गहरी समझ भी थी. मानव जीवन को सही दिशा दिखाने के लिए उन्होंने कई जरूरी बातें बताई थीं, जिन्हें आज हम चाणक्य नीति के नाम से जानते हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने अमीर और गरीब सोच के बीच के अंतर का भी जिक्र किया है. उनके अनुसार किसी व्यक्ति की अमीरी या गरीबी केवल उसके पैसों से तय नहीं होती, बल्कि यह पूरी तरह उसकी सोच और मानसिकता पर निर्भर करती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको अमीर और गरीब सोच वाले इंसान के बीच मौजूद इसी अंतर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

हालात को दोष देना या मौका ढूंढना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस इंसान की सोच गरीब होती है वह हमेशा ही अपनी असफलता के लिए किस्मत, हालात या फिर समय को दोष देता है. वह इस बात को मन लेता है कि जीवन में उसके साथ कभी कुछ अच्छा नहीं हो सकता है. वहीं, एक अमीर सोच रखने वाला इंसान कठिन हालातों में भी नए मौके ढूंढने की कोशिश करता है. वह कभी समस्या आने पर रोता नहीं है, बल्कि उस समस्या का हल ढूंढने पर ज्यादा ध्यान देता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बुद्धिमान लोग ज्यादा दोस्त क्यों नहीं बनाते? चाणक्य का सरल लेकिन गहरा जवाब

असफलता से डरना या उससे सीखना

चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सिर्फ वही इंसान आगे बढ़ सकता है जिसे असफलता से डर नहीं लगता है. एक गरीब सोच रखने वाला इंसान जीवन में रिस्क लेने से बचता है क्योंकि उसे हारने का डर होता है. वहीं, एक अमीर सोच रखने वाला इंसान अपनी असफलता से भी नयी चीजें सीख लेता है. वह अपनी हर गलती से एक्सपीरियंस लेता है और खुद को आगे चलकर और भी बेहतर इंसान बनाने की कोशिश में लगा रहता है.

पैसे को खर्च करना या सही जगह लगाना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस इंसान की सोच गरीब होती है वह पैसे मिलते ही उसे खर्च करने लग जाता है. उसके लिए दिखावा करना और पलभर में मिलने वाली खुशियां सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं. वहीं, एक अमर सोच रखने वाला इंसान एक-एक पैसे की कीमत समझता है. उसे सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट पर ध्यान देना आता है क्योंकि वह अपने फ्यूचर को सिक्योर करना चाहता है.

समय की कीमत समझना

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका समय ही आपकी सबसे कीमती संपत्ति है. एक गरीब सोच वाला इंसान हमेशा ही अपने समय को आलस, शिकायत या फिर बेकार की चीजों में बर्बाद कर देता है. वहीं, एक अमीर सोच वाला इंसान हमेशा अपने समय का इस्तेमाल नयी चीजें सीखने में, ज्ञान को बढ़ाने में और खुद को एक बेहतर इंसान बनाने में खर्च करता है.

यह भी पढ़ें: कब अकेले रहना इंसान के लिए बन जाता है वरदान? समझ गए तो जिंदगी होगी बेहतर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article अज्ञात बीमारी से 23 बकरा-बकरी की मौत
Next article इटखोरी महोत्सव को राष्ट्रीय महोत्सव घोषित करने को लेकर सरकार गंभीर: वित्त मंत्री
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel