[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: कॉम्पिटिशन ने छीनी ली है मानसिक शांति, चाणक्य ने दे दी बड़ी चेतावनी

Chanakya Niti: कॉम्पिटिशन ने छीनी ली है मानसिक शांति, चाणक्य ने दे दी बड़ी चेतावनी

0
Chanakya Niti: कॉम्पिटिशन ने छीनी ली है मानसिक शांति, चाणक्य ने दे दी बड़ी चेतावनी
आचार्य चाणक्य, Pic Credit- Chatgpt

Chanakya Niti: प्रतियोगिता के जमाने में आज हर व्यक्ति खुद की तुलना दूसरों से करने लगा है. कोई किसी के पद से अपने को तुलना कर रहा है तो कोई पैसों से, तो कोई सामाजिक रुतबे से. इसी मानसिकता पर चाणक्य नीति एक गहरी सीख देती है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति हर किसी से बराबरी करना चाहता है, वही सबसे अधिक दुखी रहता है.

बराबरी की दौड़ और बढ़ाता है मानसिक दबाव

चाणक्य ही नहीं कई विशेषज्ञों का भी मानना है कि जब इंसान अपने जीवन की तुलना दूसरों से करने लगता है, तब वह अपनी क्षमताओं और सीमाओं को भूल जाता है. सोशल मीडिया के इस युग में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है. किसी की नौकरी, किसी का घर, किसी की शादी या सफलता हर चीज तुलना का विषय बन गई है. चाणक्य नीति स्पष्ट करती है कि हर व्यक्ति का जीवन, उसकी परिस्थितियां और उसका संघर्ष अलग होता है. ऐसे में बराबरी की चाह स्वाभाविक नहीं, बल्कि आत्मघाती है.

Also Read: चाणक्य नीति: बुरे वक्त में कौन अपना होता है और कौन सिर्फ साथ होने का नाटक करता है

क्या कहना है चाणक्य का

आचार्य चाणक्य के अनुसार, “जो व्यक्ति स्वयं को दूसरों के समान सिद्ध करने में लगा रहता है, वह न तो स्वयं को जान पाता है और न ही सुख प्राप्त कर पाता है.” उनका मानना था कि संतोष और आत्मबोध ही सच्चे सुख की कुंजी है. बराबरी की होड़ व्यक्ति को ईर्ष्या, क्रोध और असंतोष की ओर ले जाती है.

समाज में दिखता है असर

आज के समय में तनाव, अवसाद और निराशा आम हो चली है. इन मामलों बढ़ने के पीछे यही सोच एक बड़ा कारण मानी जा रही है. युवा वर्ग खास तौर पर इससे प्रभावित है. करियर, सैलरी और सामाजिक पहचान की तुलना उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ रही है.

समाधान क्या है?

चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि दूसरों से तुलना करने के बजाय खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए. अपनी क्षमता, मेहनत और लक्ष्य पर विश्वास रखने वाला व्यक्ति ही स्थायी सुख और सफलता प्राप्त करता है.

Also Read: Chanakya Niti: अंदर से मजबूत और शक्तिशाली लोगों में दिखते हैं ये संकेत, आचार्य चाणक्य से सीखें ताकत पहचानने की कला

Previous article पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
Next article धोबा लैंप्स में धान की खरीदारी शुरू, किसानों को राहत
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel