[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: इन घरों में कभी नहीं होता मां लक्ष्मी का आगमन, हमेशा गरीबी में बीतता है जीवन

Chanakya Niti: इन घरों में कभी नहीं होता मां लक्ष्मी का आगमन, हमेशा गरीबी में बीतता है जीवन

0
Chanakya Niti: इन घरों में कभी नहीं होता मां लक्ष्मी का आगमन, हमेशा गरीबी में बीतता है जीवन
chanakya niti for life

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, समृद्ध और खुशहाल जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे घरों का भी जिक्र किया है जिनमें मां लक्ष्मी कभी भी प्रवेश नहीं करती है और न ही ठहरती है. इन घरों में जो भी लोग रहते हैं उन्हें अपना सारा जीवन गरीबी में ही बिताना पड़ता है. तो चलिए इन घरों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

रसोई में रखे जाते हों झूठे बर्तन

चाणक्य नीति के अनुसार आपको अपने रसोई में कभी भी झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए. जब आप रसोई में झूठे बर्तन रख देते हैं तो ऐसे में मां अन्नपूर्णा आपसे नाराज हो जाती हैं. इन घरों में रहने वाले लोगों को जीवनभर धन और अन्न की कमी का सामना करना पड़ता है. इन घरों में मां लक्ष्मी कभी भी प्रवेश नहीं करती है और ना ही ठहरती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: पैसे गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, चाणक्य नीति में बताई गयी इन बातों का रखें ख्याल

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: एक झटके में छिन जाएगी परिवार की सभी खुशियां, अपनी पत्नी को भूलकर भी न बताएं ये बातें

जहां शाम को लगता है झाड़ू

आचार्य चाणक्य के अनुसार घर पर कभी भी शाम के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए. जब आप शाम के समय अपने घर पर झाड़ू लगाते हैं तो आपके घर और जीवन में दरिद्रता का वास होता है. इन घरों में रहने वाले लोग अपना पूरा जीवन कंगाली और आर्थिक तंगी से गुजारते हैं. मान्यताओं के अनुसार शाम के समय मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती है और अगर आप इस समय घर पर झाड़ू लगाते हैं तो मां लक्ष्मी द्वार से ही वापस चली जाती है.

बुरा व्यवहार

चाणक्य नीति के अनुसार अगर किसी घर में महिलाओं, विद्वानों और बुजुर्गों का अपमान होता है या फिर इन्हें परेशान किया जाता है तो इन घरों में भी मां लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करती है. अगर कोई भी व्यक्ति दूसरों का अपमान कर रहा है या फिर उन्हें नीचा दिखा रहा है तो मां लक्ष्मी इन लोगों से हमेशा ही नाराज रहती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: हंसते-खेलते परिवार की सारी खुशियां छीन लेती है पत्नी की ये आदतें, जानें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article रांची और गुमला में ले सकेंगे स्काई वॉक का आनंद, बनेंगे 3 ग्लास ब्रिज
Next article Vastu Tips : घर में ऐसे रखें शंख, मिलेगा धन और सुख-शांति का आशीर्वाद
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel