[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chanakya Niti: इन जगहों पर शर्म करने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं पर पाता तरक्की

Chanakya Niti: इन जगहों पर शर्म करने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं पर पाता तरक्की

0
Chanakya Niti: इन जगहों पर शर्म करने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं पर पाता तरक्की
Chanakya Niti

Chanakya Niti: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आचार्य चाणक्य के बारे में मालूम न हो. इन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुषों में से एक माना जाता था. राजा समेत राज्य में जब भी कोई व्यक्ति किसी मुसीबत में फंसता था या फिर उसे किसी राय की जरूरत पड़ती थी तो वे सबसे पहले आचार्य चाणक्य से ही जाकर सलाह लेते थे. अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने कई नीतियों की रचना की थी जिन्हें बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना-जाने लगा. मानव जाति की भलाई के लिए इसमें कई तरह की बातों का जिक्र किया गया है. चाणक्य नीति में कुछ ऐसी जगहों और हालातों के बारे में भी बताया गया है जहां एक इंसान को कभी भी शर्माना नहीं चाहिए. अगर आप इन जगहों पर शर्म करते हैं तो आप कभी तरक्की नहीं कर पाते हैं और आपका जीवन बर्बाद होने का भी खतरा बना रहता है. चलिए उन हालातों के बारे में जानते हैं जहां एक इंसान को कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए.

खाना खाते समय न करें शर्म

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक व्यक्ति को कभी भी खाना खाते समय शर्म नहीं करना चाहिए. जो व्यक्ति खाना खाते समय शर्म करता है उसका पेट नहीं भरता है और वह भूखा ही रह जाता है. चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति भूखा रहता है उसके सोचने-समझने की क्षमता कम हो जाती है. कई बार भूख की वजह से वह गलत फैसले भी ले सकता है.

Also Read: Chanakya Niti: गिर जाएंगे सभी के नजरों से और कोई भी नहीं करेगा इज्जत, आज ही बंद कर दें इन कामों को करना

Also Read: Chanakya Niti: सफलता खुद चलकर आती है इनके पास, जीवन में हर कदम पर रहते हैं आगे

पैसों के मामले में बनें बेशर्म

चाणक्य नीति के अनुसार एक व्यक्ति को कभी भी पैसों के लेन-देन के मामले में शर्म नहीं करना चाहिए. अगर आपने किसी को लोन या फिर उधारी दी है तो ऐसे में बिना किसी झिझक के आपको उनसे पैसे मांग लेने चाहिए. आपको कभी भी शर्म नहीं करना चाहिए. अगर आप अपने पैसे को मांगने में शर्म करेंगे तो आपको हमेशा ही पैसों से जुड़ी समस्या से गुजरना पड़ेगा.

अपनी बातों को रखने में न करें शर्म

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक व्यक्ति को अपनी बातों को दूसरों के सामने रखने से कभी भी संकोच नहीं करना चाहिए. अगर आपको कोई बात सही लग रही है तो उसे सही कहें और अगर गलत लग रही है तो खुलकर उसे गलत कहें. जो भी व्यक्ति अपने मन की बातों को कहने में संकोच करता है वह जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ पाता है.

शिक्षा लेने में न करें शर्म

आपको हमेशा नयी चीजों को सीखते रहना चाहिए। शिक्षा आप किसी से भी ले सकते हैं. जरूरी नहीं कि शिक्षा देने वाला व्यक्ति आप से बड़ा ही हो. आपसे कम उम्र का व्यक्ति भी आपको नयी चीजें सिखा सकता है. कई बार हमें खुद से छोटों से चीजें सीखने में शर्म आती है और हम संकोच करने लग जाते हैं. अगर आप भी शिक्षा लेने के मामले में शर्म करते हैं तो जीवन में आगे बढ़ने में आपको काफी परेशानी हो सकती है.

Also Read: Chanakya Niti: ससुराल को स्वर्ग से भी सुंदर बना देती हैं इस तरह की महिलाएं, सभी के दिलों पर करती है राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Previous article Mokshada Ekadashi 2024: आज मनाई जा रही है मोक्षदा एकादशी, जानिए पूजा विधि और इसका खास महत्व
Next article Bihar News: सुबह-सुबह एक्शन में पटना पुलिस, ऑन द स्पॉट वाहन चालकों का काटा जा रहा चालान
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel