[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style करियर में बार-बार हो रहे असफल? चाणक्य की 3 रणनीतियों को अपनाएं बदल जाएगी दिशा

करियर में बार-बार हो रहे असफल? चाणक्य की 3 रणनीतियों को अपनाएं बदल जाएगी दिशा

0
करियर में बार-बार हो रहे असफल? चाणक्य की 3 रणनीतियों को अपनाएं बदल जाएगी दिशा
AI generated image

Chanakya Niti: अगर आप भी करियर में बार-बार किसी भी कारण से असफल हो रहे हैं तो चाणक्य की उन नीतियों को जरूर पढ़ना चाहिए जहां उन्होंने असफलता के वक्त अपनी स्ट्रैटजी बदलने की सलाह दी थी. यह सलाह उन सभी के लिए है जो नौकरी या बिजनेस कर रहे लेकिन आपके हाथ से वह निकल जा रही है. या फिर इंटरव्यू तक तो पहुंच रहे हैं लेकिन बार असफल हो जा रहे हैं. ऐसे समय में लगभग 2300 साल पहले आचार्य चाणक्य ने ऐसी तरकीब बतायी थी जो आज भी बहुत प्रासंगिक है. आइए जानते हैं करियर में बार-बार फेल होने की स्थिति में चाणक्य की कौन-सी 3 बातें आज भी आपकी मदद कर सकती हैं.

बिना लक्ष्य के श्रम, सिर्फ थकान देता है

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आपके पास स्पष्ट लक्ष्य नहीं है, तो आपकी मेहनत बिखर जाएगी. करियर में कई बार लोग सिर्फ इसलिए मेहनत करते हैं क्योंकि उन्हें “कुछ करना है”, लेकिन क्या करना है, क्यों करना है और कब तक करना है. इसका स्पष्ट रोडमैप नहीं बनाते. अगर आप एक ही जॉब प्रोफाइल में बार-बार फेल हो रहे हैं, तो आपको रूक कर जरूर सोचना चाहिए कि क्या यही आप उसी क्षेत्र के बने हैं या आपकी मंजिल कुछ और है?

Also Read: Chanakya Niti: इन 6 आदतों वाले पुरुष शादी के बाद पत्नी का जीवन कर देते हैं तबाह! धरती पर ही मिल जाता है नर्क का अनुभव

समय गंवाने वाला, जीवन गंवाता है

चाणक्य नीति कहती है कि समय ही सबसे बड़ी संपत्ति है. जो लोग करियर में सही समय पर सही निर्णय नहीं लेते, वो मौका चूक जाते हैं. कई बार हम किसी असफल कोशिश के बाद खुद को 6 महीने, 1 साल तक स्थिर कर देते हैं. हम सोचते बहुत हैं, लेकिन करते कुछ नहीं. करियर में यही चीज इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है. इसलिए असफलता के बाद ब्रेक लें, लेकिन उस वक्त ठोस रणनीति बनाने के साथ साथ कोई एक्सट्रा स्किल्स सीखनी चाहिए.

संकट से घबराने वाला कभी विजेता नहीं बनता

चाणक्य कहते हैं कि संकटों में जो धैर्य रखता है, वही आगे बढ़ता है. करियर में फेल होना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन उसके बाद खुद पर संदेह करना, आत्मविश्वास खो देना और दूसरों से तुलना करने लगना सबसे बड़ी भूल होती है. फेल होना गलती नहीं है, लेकिन एक फेल्योर के कारण हार मान लेना सबसे बड़ी हार है. हर असफलता एक नई रणनीति मांगती है. इसलिए खुद को दोष देने के बजाय विश्लेषण करना चाहिए कि कहां कमी रह गई है?

Also Read: Chanakya Niti: चाणक्य की ये 5 बातें हर पुरुष और स्त्री को जरूर जाननी चाहिए

Previous article बिना JEE के इंजीनियरिंग कैसे करें? इन Entrance Exams के बाद ऐसे पा सकते हैं Best College
Next article GenAI से बदल रही साइबर सुरक्षा की दुनिया, भारत में शुरू हो रही नयी क्रांति
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel