[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style 30 साल के होने से पहले जान लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वरना बाद में हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा

30 साल के होने से पहले जान लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वरना बाद में हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा

0
30 साल के होने से पहले जान लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वरना बाद में हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा
30 ki उम्र से पहले आपको कौन सी चीजें जान लेनी चाहिए? Ai image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. भारतीय इतिहास में उन्हें एक महान मार्गदर्शक के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जो भी बातें कही थीं, वे आज के डिजिटल युग में भी उतनी ही सच और काम की साबित हो रही हैं. अपनी नीतियों में चाणक्य ने 20 से 30 साल की उम्र के युवाओं के लिए भी कई तरह की बातें कही थीं. उनके अनुसार, किसी भी व्यक्ति के लिए यह उम्र जीवन का सबसे जरूरी समय साबित होती है. उनके अनुसार, यही वह उम्र है जहां आपका एक सही फैसला आपको कामयाबी के शिखर पर ले जा सकता है, और एक गलत कदम आपकी पूरी जिंदगी को भटका सकता है. अगर आपकी उम्र 20 से 30 साल के बीच है, तो आपके लिए आचार्य चाणक्य की इन 7 बातों को अपनी जिंदगी में जितनी जल्दी हो सके, शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. इन सभी बातों का पालन करके आप अपने जीवन को सिर्फ कामयाब नहीं, बल्कि खुद को भी एक सफल और समृद्ध इंसान बनाकर रख सकेंगे.

सोच-समझकर अपने दोस्त चुनें

आचार्य चाणक्य का मानना था कि एक बुरा दोस्त उस सांप की तरह होता है जो कभी भी आपको डस सकता है. उनके अनुसार अगर आप जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो यह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करती है कि आप किन लोगों के साथ अपना समय बिताते हैं। अगर आपके दोस्त निगेटिव स्वभाव के, आलसी या गलत आदतों वाले होंगे, तो आप जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ पाएंगे. इसलिए हमेशा ऐसे लोगों को अपना दोस्त बनाएं जो आपको आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करें और आपकी गलतियों पर आपको सही सलाह दें.

ये भी पढ़ें: हर माता-पिता को बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए ये 6 बातें, बचपन में डाली गई ये आदतें तय कर सकती हैं उनका पूरा भविष्य

पैसों की कद्र करना सीखें

जवानी में अक्सर लोग दिखावे और मौज-मस्ती में बहुत सारे पैसे बर्बाद कर देते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जो भी व्यक्ति मुसीबत के समय के लिए पैसे बचाकर नहीं रखता, वह खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारता है. उनके अनुसार 30 साल की उम्र से पहले आपको पैसे कमाने के साथ-साथ उन्हें सही जगह इनवेस्ट करना और बचाना भी सीख लेना चाहिए. यह बात याद रखिए, बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता और उस समय आपका बचाया हुआ पैसा ही आपका सबसे बड़ा मददगार साबित होता है.

Chanakya Niti For Youth
30 साल के होने से पहले जान लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वरना बाद में हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा 3

सीक्रेट्स को छुपाकर रखना सीखें

आजकल के युवा सोशल मीडिया और असल जिंदगी में अपने दिल की हर बात दूसरों से शेयर कर देते हैं. आचार्य चाणक्य ने साफ शब्दों में कहा है कि अपने जीवन के जरूरी प्लान और अपनी कमजोरियां आपको कभी भी किसी को नहीं बतानी चाहिए. जब आप अपने सीक्रेट्स दूसरों को बता देते हैं, तो लोग सही समय आने पर उसका फायदा उठा सकते हैं. उनके अनुसार आपको अपने काम बिलकुल ही खामोशी से करने चाहिए ताकि आपकी सफलता शोर मचा पाए.

ये भी पढ़ें: आखिर अमीर लोग ऐसा क्या करते हैं जो बाकी लोग नहीं कर पाते? नाम और पैसा कमाना है तो जरूर जान लें

असफलता से डरना छोड़ें और रिस्क लेना सीखें

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो असफलता के डर से आपको कभी पीछे नहीं हटना चाहिए. उनके अनुसार जो व्यक्ति हारने से डरता है, वह कभी बड़ी जीत हासिल नहीं कर सकता. वे कहते हैं कि 30 साल से पहले की उम्र किसी भी चीज को ट्राय करने और सीखने के लिए सबसे बेस्ट साबित होती है. अगर आप इस उम्र में फेल भी हो जाते हैं, तो आपको एक ऐसा एक्सपीरियंस मिलता है जो जिंदगी की किसी किताब में नहीं लिखा होता.

हर किसी पर भरोसा न करें

जवानी के दिनों में अक्सर हम लोगों की मीठी बातों में फंस जाते हैं और उन पर बहुत ही जल्दी भरोसा कर लेते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, किसी भी व्यक्ति पर तब तक पूरी तरह भरोसा नहीं करना चाहिए जब तक आप उसे अच्छे से परख न लें. उनके अनुसार कई बार लोग अपने फायदे के लिए आपके बहुत करीब आते हैं और इसी वजह से आपको हर समय सतर्क रहना चाहिए और इमोशंस में बहकर कोई बड़ा फैसला लेने की गलती नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: कहीं आपका अपना दिमाग ही तो नहीं है आपका सबसे बड़ा दुश्मन? जानें कैसे गलत फैसले लेने पर कर देता है मजबूर

समय की कीमत समझना भी जरूरी

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति के लिए उसका समय ही सबसे कीमती धन होता है. जो युवा अपने इस कीमती समय को फालतू की चीजों में, गॉसिप करने में या फिर आलस में गंवा देते हैं, उन्हें बाद में पछताना ही पड़ता है. अगर आप एक बेहतर लाइफ चाहते हैं तो 30 साल की उम्र से पहले अपने करियर और गोल्स को लेकर सीरियस हो जाइए. हर दिन का एक टारगेट सेट करें और उसे पूरा करने में अपनी पूरी ताकत लगा दें.

अपनी सेहत का ख्याल रखना सीखें

आचार्य चाणक्य के अनुसार करियर और पैसों की भागदौड़ में युवा अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं. उनका हमेशा से यह मानना था कि एक कमजोर शरीर के साथ आप कभी भी अपनी सफलता का आनंद नहीं ले सकते. अगर आप अपनी सेहत को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो हमेशा ही अच्छा खाना खाइए, रोज थोड़ा एक्सरसाइज करिए और मेंटली शांत रहना भी सीख जाइये. अगर आपका शरीर और दिमाग हेल्दी रहेगा, तभी आप लाइफ में सही फैसले ले पाएंगे.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी दूसरों के इशारों पर नाच रहे हैं? आपकी इन कमजोरियों की वजह से लोग आपको आसानी से कर लेते हैं कंट्रोल

Previous article गया कॉलेज में गंदा पानी और बंद मेस से परेशान छात्राएं, हॉस्टल गेट पर शुरू की भूख हड़ताल
Next article शादी के बाद भी नहीं छोड़ी पढ़ाई, कलेर की बहू मावरा ज़फर 70वीं BPSC में 74वीं रैंक हासिल कर बनीं SDM
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel