[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इन 5 हालातों में खुलकर सामने आ जाता है इंसान का असली चेहरा, आचार्य चाणक्य ने बताई सच्चाई

इन 5 हालातों में खुलकर सामने आ जाता है इंसान का असली चेहरा, आचार्य चाणक्य ने बताई सच्चाई

0
इन 5 हालातों में खुलकर सामने आ जाता है इंसान का असली चेहरा, आचार्य चाणक्य ने बताई सच्चाई
किन हालातों में चलता है स्वभाव का पता Ai image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की अगर बात करें तो इन्हें भारतीय इतिहास के एक महान विद्वान के तौर पर भी देखा जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी इंसान को एक सफल, समृद्ध और खुशियों से भरा जीवन जीना है, तो उसे चाणक्य की बताई बातों का पालन जरूर करना चाहिए. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने जो भी बातें कहीं थीं वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने किसी भी व्यक्ति के असली स्वभाव का पता लगाने का भी तरीका बताया है. वे कहते हैं कि कुछ लोग बच्चे बर्ताव सिर्फ दिखावा करने के लिए करते हैं, जबकि कुछ खास हालातों में ही इंसान की असली पहचान सामने आती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं खास हालातों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं ताकि आप आसानी से किसी भी इंसान की पहचान कर सकें. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

आचार्य चाणक्य का वह खास श्लोक

अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं, “यथा चतुर्भिः कनकं परीक्ष्यते, निघर्षणच्छेदनतापताडनैः। तथा चतुर्भिः पुरुषः परीक्ष्यते, त्यागेन शीलेन गुणेन कर्मणा॥ इस श्लोक का अर्थ होता है जैसे सोने को परखने के लिए उसे रगड़कर, काटकर, तपाकर और पीटकर देखा जाता है, उसी तरह किसी इंसान को त्याग, स्वभाव, गुणों और कर्मों के आधार पर परखा जाता है.

इन 4 चीजों के बिना अधूरा रह जाता है इंसान का जीवन, चाणक्य ने बताया बड़ा कारण

कठिन समय में होती है असली पहचान

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब किसी भी इंसान के जीवन में सबकुछ अच्छा चल रहा होता है, तब उसके साथ ज्यादातर लोग दिखाई देते हैं. लेकिन किसी भी इंसान की असली पहचान उस समय होती है जब आप मुसीबतों में घिरे हुए होते हैं. जो लोग मुसीबत के समय आपका साथ नहीं छोड़ते हैं, वही आपके असली दोस्त होते हैं. जो भी लोग मुसीबत के समय आपसे दूर हो जाते हैं, उनका स्वभाव भी उसी समय समझ में आने लग जाता है.

त्याग करने की स्थिति में

चाणक्य नीति के अनुसार आप किसी भी इंसान के असली स्वभाव का पता तब लगा सकते हैं जब उसे किसी भी चीज का त्याग करना पड़ता है. अगर कोई भी इंसान दूसरों की भलाई के लिए अपने स्वार्थ को छोड़ सकता है, सच्चे मायने में उसे ही एक अच्छा इंसान माना जाता है. वहीं, जो लोग हर समय सिर्फ अपने फायदे के बारे में सोचते रहते हैं, उनका स्वभाव भी ऐसी परिस्थिति में आपको दिख ही जाता है.

यह भी पढ़ें: इन 4 लोगों की सलाह बदल सकती है आपकी जिंदगी, जीवन में चाहिए सही दिशा तो जरूर जानें

पैसे और ताकत मिलने पर

आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो साधारण स्थिति में काफी ज्यादा विनम्र दिखाई देते हैं, लेकिन जब उनके पास पैसे या फिर ताकत आती है तो उनका व्यवहार अचानक से दूसरों के प्रति बदल जाता है. चाणक्य के अनुसार अगर कोई भी इंसान पैसे या फिर ताकत मिलने के बाद भी विनम्र और बैलेंस्ड रहे, तो उसका स्वभाव असलियत में भी अच्छा ही होता है.

दूसरों के प्रति व्यवहार से होती है पहचान

किसी भी इंसान के स्वभाव का पता आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि आखिर वह किस तरह से दूसरों के साथ व्यवहार कर रहा है. अगर आप किसी भी व्यक्ति को गरीबों, कमजोर या फिर जरूरतमंदों के साथ भी एक ही तरह से पेश आते देख रहे हैं, तो वही सच्चे मायनों में एक अच्छा और संस्कारी व्यक्ति होता है.

काम और जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाने से

आप किसी भी इंसान की पहचान उसके कर्मों को देखते हुए आसानी से कर सकते हैं. जब किसी भी इंसान को कोई जिम्मेदारी दी जाती है, तो उसके असली गुण आपके सामने आना शुरू हो जाते हैं. अगर कोई इंसान मेहनत और ईमानदारी से अपने कामों को पूरा कर रहा है, तो उसे एक भरोसेमंद इंसान माना जाता है.

यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज

Previous article शिवचर्चा से मन को शांति व जीवन से नकारात्मकता होती है दूर
Next article निगम के शिविर में पहले दिन 10 व्यवसायियों ने लाइसेंस के लिये किया आवेदन
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel