[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style हर पुरुष को अपनी पत्नी से छिपाकर रखनी चाहिए ये 4 बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

हर पुरुष को अपनी पत्नी से छिपाकर रखनी चाहिए ये 4 बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

0
हर पुरुष को अपनी पत्नी से छिपाकर रखनी चाहिए ये 4 बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना
पुरुषों को अपनी पत्नी से कौन सी बातें छिपानी चाहिए? AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बात करें, तो वे भारतीय इतिहास के एक महान स्कॉलर, इकोनॉमिस्ट और टीचर थे. मानवजाति को एक सही रास्ता दिखाने के लिए उन्होंने कई तरह की बातें बताई थीं, जो आज के समय में भी हमें सही राह दिखाने का काम कर रही हैं. आचार्य चाणक्य की कही गई बातों को आज के समय में हम ‘चाणक्य नीति’ के नाम से जानते हैं. कहा जाता है कि अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल, खुशहाल और समृद्ध जीवन की तलाश है, तो उसे चाणक्य की बताई गई बातों को अपनी जिंदगी में शामिल जरूर करना चाहिए. अपनी इन्हीं नीतियों में चाणक्य ने शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए भी कुछ उपाय बताए हैं. उनके अनुसार, शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए पति-पत्नी के बीच भरोसा होना बहुत जरूरी है, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें पुरुषों को अपनी पत्नी से छिपाकर जरूर रखनी चाहिए. चाणक्य के अनुसार, महिलाओं का जो स्वभाव होता है, वह थोड़ा चंचल और इमोशनल होता है, जिस वजह से वे कई बार अनजाने में इन सीक्रेट्स को दूसरों के सामने भी जाहिर कर देती हैं. आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी अपनी पत्नी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. तो चलिए, इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Chanakya Niti For Married Life
हर पुरुष को अपनी पत्नी से छिपाकर रखनी चाहिए ये 4 बातें, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना 3

अपनी कमजोरी कभी शेयर न करें

चाणक्य नीति के अनुसार, एक लड़के को अपना सबसे बड़ा डर या फिर कमजोरी कभी भी अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए. चाहे आप अपनी पत्नी के कितने भी क्लोज क्यों न हों, अपनी कमजोरियों को हमेशा अपने तक ही रखें. आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर कभी फ्यूचर में आप दोनों के बीच कोई बड़ी बहस या फिर झगड़ा होता है, तो हो सकता है कि आपकी पत्नी गुस्से में आपकी सारी कमजोरियों का इस्तेमाल आपके खिलाफ ही कर दें. इसकी वजह से आपकी सेल्फ-रिस्पेक्ट को ठेस पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें: 30 साल के होने से पहले जान लें आचार्य चाणक्य की ये 7 बातें, वरना बाद में हाथ लगेगा सिर्फ पछतावा

अपनी कमाई और सीक्रेट सेविंग्स

चाणक्य नीति के अनुसार एक पुरुष को कभी भी अपनी टोटल इनकम और बैंक बैलेंस की सटीक जानकारी कभी भी अपनी पत्नी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. घर चलाने के लिए जरूरी बजट शेयर करना सही है, लेकिन आपके पास कितना टोटल बैकअप फंड और सेविंग्स है, इस बात की जानकारी सिर्फ आपको ही होनी चाहिए. आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि कभी-कभी ज्यादा पैसे का पता होने से फिजूलखर्ची बढ़ जाती है, जिससे मुश्किल समय के लिए सेविंग्स भी खत्म हो जाती हैं.

अपने अपमान या फेलियर का जिक्र न करें

जीवन में कई बार ऐसा भी होता है जब आपको अपने ऑफिस, बिजनेस या फिर दोस्तों के बीच किसी न किसी बात पर नीचा देखना पड़ता है या फिर आप असफल हो जाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर आप एक पुरुष हैं तो आपको इस तरह की सभी चीजों को अपने पार्टनर के साथ डिस्कस करने से बचना चाहिए. अगर आप इन चीजों को उसके साथ शेयर करते हैं, तो इसकी वजह से आपको परेशानी में देखकर वह भी स्ट्रेस में आ जाएगी, या फिर अगर कभी मूड खराब हो जाए तो अनजाने में ही सही, लेकिन वह इस असफलता के लिए आपको ताना भी मार सकती है. यह एक बड़ी वजह है कि आपको कभी भी अपनी पार्टनर के साथ इन बातों को शेयर नहीं करना चाहिए.

अपने किए गए दान-पुण्य की बातें

हमारी संस्कृति में चुपचाप किये गए दान और चुपचाप की गयी मदद को सबसे बेहतर माना गया है. आचार्य चाणक्य की नीति हमें सिखाती है कि अगर किसी दोस्त, रिश्तेदार या जरूरतमंद की मदद आपने पैसों से की है, तो इसकी खबर आपकी पत्नी को भी नहीं होनी चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि सीधे हाथ से किए गए दान का पता उल्टे हाथ को भी नहीं चलना चाहिए. अगर आप इस बारे में अपनी पार्टनर को बताएंगे, तो हो सकता है कि वो आपके इस फैसले पर सवाल उठाए, जिससे आपकी मेंटल पीस खत्म हो सकती है.

ये भी पढ़ें: हर माता-पिता को बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए ये 6 बातें, बचपन में डाली गई ये आदतें तय कर सकती हैं उनका पूरा भविष्य

Previous article बिहार के पटना समेत 30 शहरों में पीपीपी मॉडल पर बनेंगे आलीशान बस टर्मिनल, इतने लोगों को मिलेगा रोजगार
Next article गैर-जमानती वारंट के निष्पादन में लापरवाही पर सख्त कोर्ट, उचकागांव व कटेया के थानेदार तलब
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel