[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style इन 3 चीजों को भूलकर भी हल्के में लेने की न करें गलती, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

इन 3 चीजों को भूलकर भी हल्के में लेने की न करें गलती, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

0
इन 3 चीजों को भूलकर भी हल्के में लेने की न करें गलती, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना
किन चीजों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए AI image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे महान विद्वान और नीति विशेषज्ञ के तौर पर भी जाना जाता है. अपने एक्सपीरियंस और ज्ञान के आधार पर उन्होंने जो भी बातें कहीं हैं वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. कहा जाता है अगर आप आचार्य चाणक्य की बातों को अपनी जिंदगी में शामिल करते हैं, तो कुछ गलतियों को करने से बच सकते हैं और साथ एक एक सफल और समृद्ध जीवन भी आसानी से पा सकते हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया है जिन्हें किसी भी इंसान को गलती से भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. अगर कोई भी इंसान इन्हें हल्के में लेकर नजरअंदाज कर देता है, तो जीवन में आगे चलकर उसके हाथ सिर्फ पछतावा ही लगता है. तो चलिए चाणक्य नीति में बताई ऐसी ही तीन चीजों के बारे में जानते हैं वह भी विस्तार से.

क्या कहता है आचार्य चाणक्य का यह श्लोक?

अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, “कालः पचति भूतानि कालः संहरते प्रजाः। कालः सुप्तेषु जागर्ति कालो हि दुरतिक्रमः॥” इस श्लोक का अर्थ है कि समय काफी ज्यादा शक्तिशाली होता है. यह काफी कुछ बदल देता है और इसके अनुसार ही अनुसार परिस्थितियां बनती और बिगड़ती हैं. इसलिए जीवन में समय और उससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इन 5 हालातों में खुलकर सामने आ जाता है इंसान का असली चेहरा, आचार्य चाणक्य ने बताई सच्चाई

समय को हल्के में लेने की न करें गलती

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका समय आपके लिए सबसे कीमती चीजों में से एक है. जो समय बीत जाता है वह कभी लौटकर वापस नहीं आ सकता है. कई ऐसे लोग होते हैं जो समय को कभी वैल्यू नहीं देते हैं और इसी वजह से अपने सभी जरूरी कामों को टालते रहते हैं. लेकिन जब समय बीत जाता है, तब जाकर उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है. अगर कोई भी इस्तेमाल समय का सही इस्तेमाल करता है और साथ ही अपने सभी कामों को समय पर पूरा करने की आदत डालता है, तो उसे जीवन में बड़ी से बड़ी सफलता आसानी से हासिल हो सकती है.

ज्ञान और शिक्षा को नजरअंदाज न करें

चाणक्य नीति के अनुसार किसी भी इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसके अंदर मौजूद ज्ञान ही होता है. जिस व्यक्ति के पास ज्ञान होता है, वह हर हालात में समझदारी से फैसले ले पाता है. लेकिन, जो भी व्यक्ति सीखने और ज्ञान प्राप्त करने की जरूरत को हल्के में लेता है, वह जीवन में हमेशा के लिए पीछे छूट जाता है. अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको हर समय कुछ नया सीखने की कोशिश करनी चाहिए और साथ ही जितना हो सके अपने ज्ञान को बढ़ाना भी चाहिए.

रिश्तों की अहमियत को समझें

किसी भी व्यक्ति के जीवन में रिश्तों का महत्व काफी ज्यादा होता है. दोस्त, परिवार और साथ में रहने वाले लोग ही आपकी जिंदगी को खुशियों से भरते हैं. कई लोग अपने कामों में उलझकर या फिर बहुत ज्यादा बिजी होने की वजह से रिश्तों को समय नहीं दे पाते हैं और उन्हें हल्के में लेना शुरू कर देते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार रिश्तों की अहमियत को न समझने वाला इंसान जीवन में आगे चलकर सिर्फ अकेलापन ही महसूस करता है. आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने परिवार, दोस्तों और अपनों के साथ अच्छे से व्यवहार करें और जितना हो सके उनके साथ समय बिताएं.

यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज

Previous article मणिकर्णिका घाट पर मुख्य पार्षद की पत्नी का किया गया दाह संस्कार, बड़े पुत्र ने दी मुखाग्नि
Next article पशु मेला सह प्रदर्शनी में प्रगतिशील पशुपालकों को किया गया सम्मानित
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel