[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style आसान स्टेप्स में बनाएं चना दाल सोया पराठा, स्वाद होगा लाजवाब

आसान स्टेप्स में बनाएं चना दाल सोया पराठा, स्वाद होगा लाजवाब

0
आसान स्टेप्स में बनाएं चना दाल सोया पराठा, स्वाद होगा लाजवाब
सोयाबिन और चना दाल के पराठा (Image by )

Chana Dal Soya Paratha: आजकल लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी खास ध्यान रखते हैं. ऐसे में साधारण पराठों की जगह कुछ पौष्टिक और नया ट्राय करना बेहतर विकल्प बन जाता है. चना दाल और सोया चंक्स से बना यह पराठा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि प्रोटीन और पोषण से भरपूर भी है. मशहूर शेफ Sanjeev Kapoor के द्वारा शेयर की गई यह रेसिपी घर पर आसानी से बनाई जा सकती है. इसे नाश्ते या लंच में शामिल कर आप अपने परिवार को हेल्दी और टेस्टी दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन दे सकते हैं.

पराठा बनाने के लिए सामान 

  • 1 कप चना दाल (भिगोई हुई)
  • 1 कप सोया चंक्स (उबले और कुटे हुए)
  • 2 कप गेहूं का आटा
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 2-3 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया (कटा हुआ)
  • तेल या घी (सेकने के लिए)

पराठा बनाने का आसान तरीका 

भरावन तैयार करें

सबसे पहले भीगी हुई चना दाल को हल्का उबाल लें और फिर पानी निकालकर दरदरा पीस लें. अब इसमें उबले हुए सोया चंक्स डालें.

मसाले मिलाएं

इस मिश्रण में प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला लें.

आटा गूंध लें

अब गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और पानी डालकर नरम आटा गूंध लें.

पराठा बेलें

आटे की लोई बनाकर उसमें तैयार भरावन भरें और हल्के हाथ से बेल लें.

पराठा सेंकें

तवा गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.

परोसने का तरीका

गरमा-गरम पराठों को दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें: Summer Hair Care: गर्मियों में बाल ऐसे चमकेंगे जैसे लगेगा कि पार्लर से आए हैं, ट्राई करें ये बेस्ट टिप्स

यह भी पढ़ें: बाल झड़ने से हैं परेशान? ट्राई करें हिमांशी का बताया हेयर फॉल कंट्रोल ऑयल 

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel