[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chana Dal Pancake Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं चना दाल से स्वादिष्ट पैनकेक

Chana Dal Pancake Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं चना दाल से स्वादिष्ट पैनकेक

0
Chana Dal Pancake Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं चना दाल से स्वादिष्ट पैनकेक
chana dal pancake ( AI Image)

Chana Dal Pancake Recipe: अगर आप हर दिन वही बोरिंग नाश्ता खाकर थक चुके हैं और कुछ नई रेसिपी की तलाश कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको बताएंगे चना दाल पैनकेक की रेसिपी जिसे आप सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं. स्वाद से भरपूर इस रेसिपी को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. सुबह में गर्म पैनकेक मिल जाए तो नाशता करने में मजा आ जाता है. आप इस पैनकेक को चटनी या अचार के साथ सर्व कर के नाश्ते को और भी मजेदार बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं चना दाल पैनकेक को तैयार करने का आसान तरीका. 

चना दाल पैनकेक के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चना दाल- 1 कप
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • प्याज- 1
  • गाजर- 1
  • शिमला मिर्च- 1
  • पत्ता गोभी- 1 कप कटी हुई 
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

चना दाल पैनकेक को कैसे तैयार करें?

  • चना दाल पैनकेक को बनाने के लिए सबसे पहले आप चना दाल को 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. आप इसे रात भर भी भिगो सकते हैं. 
  • अब दाल से पानी को छान लें. दाल को मिक्सी जार में डालें और दरदरा पीस लें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. 
  • अब आप इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, कद्दूकस किया हुआ गाजर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती और बारीक कटी हुई पत्ता गोभी को डालकर अच्छी तरह से मिला लें. 
  • अब आप इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और गरम मसाला को डालकर अच्छे से मिलाएं. इसमें आप थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें. घोल को ज्यादा पतला न करें. 
  • अब आप एक तवा को गर्म करें. इसमें आप एक चम्मच तेल को डालें. एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तवा पर डालें. एक तरफ से पक जाने के बाद आप एक चम्मच तेल डालकर दूसरे तरफ से भी पका लें. इस तरह से आप चना दाल पैनकेक को तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Rice Tikki Recipe: बचे हुए चावल को दें टेस्टी ट्विस्ट, तैयार करें कुरकुरी और स्वादिष्ट टिक्की

यह भी पढ़ें- Idli Recipes Ideas: नाश्ते में इडली खाना है पसंद, तो जरूर ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज

Previous article Gajar Mooli Green Chilli Mix Pickle: देसी स्टाइल में बनाएं गाजर-मूली-हरी मिर्च का मिक्स अचार, चावल और रोटी के साथ लगेगा मजेदार 
Next article मतदाता सूचियों का शुद्धिकरण सभी की जिम्मेदारी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel