[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style चना दाल का यह हलवा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

चना दाल का यह हलवा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी

0
चना दाल का यह हलवा बन जाएगा आपका फेवरेट, जानें मिनटों में बनने वाली आसान रेसिपी
चना दाल का हलवा बनाने की रेसिपी Pic Credits: YouTube

Chana Dal Halwa Recipe: अगर आप घर पर कुछ मीठा और आसानी से मिनटों में तैयार हो जाने वाला डेजर्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो चना दाल का हलवा आपके लिए एक जबरदस्त चॉइस है. यह हलवा खाने में काफी टेस्टी होता है और आप इसे सिर्फ खास मौकों पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार के साथ बैठकर वीकेंड पर भी एन्जॉय कर सकते हैं. इस डिश की सबसे खास बात है इससे आने वाली खुशबू और इसका जबरदस्त टेक्सचर. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसका स्वाद सिर्फ बड़ों को नहीं, बल्कि बच्चों को भी काफी ज्यादा पसंद आता है. आप इसे काफी कम चीजों का इस्तेमाल करके ही घर पर कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं शेफ कुणाल कपूर की इस आसान रेसिपी को जिसे फॉलो करके आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा चना दाल का हलवा तैयार कर सकते हैं.

चना दाल का हलवा बनाने की सामग्री

  • 1 कप चना दाल
  • 1 कप पानी
  • 3 चम्मच घी
  • 3 चम्मच चीनी या स्वाद के अनुसार
  • एक चौथाई कप दूध
  • 2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 5 बादाम कटे या फिर कद्दूकस किए हुए

यह भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं शेफ कुणाल कपूर का स्पेशल मूंग दाल उत्तपम, सुबह की भागदौड़ के लिए बेस्ट रेसिपी

चना दाल का हलवा बनाने की रेसिपी

  • चना दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को कुकर में पानी डालकर करीब 20 मिनट तक उबाल लें. फिर उसका पानी निकालकर दाल को अच्छे से पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें.
  • अब एक कढ़ाई में थोड़ा घी डालें और उसमें दाल का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनें. इसके बाद इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं.
  • अब इसमें बचा हुआ घी डालें और लगातार चलाते रहें, ताकि हलवा जले नहीं. जब हलवे से घी अलग होने लगे और रंग थोड़ा ब्राउन हो जाए, तब इसमें दूध डाल दें. इससे हलवा और स्मूद हो जाएगा.
  • लास्ट में ऊपर से बादाम डालकर गार्निश करें. आप अगर चाहें तो इसे थोड़ा ठंडा करके फ्रिज में रख सकते हैं और खाने से पहले हल्का गर्म करके सर्व करें.

Previous article राज्य स्तरीय टीम ने बरियातू पंचायत का किया निरीक्षण, योजनाओं की ली जानकारी
Next article चुटूपालू घाटी में अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, एक की मौत, एक गंभीर
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel