[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Chana Chilla Recipe: चना चीला के साथ करें दिन की शुरुआत, जानें स्टेप-बाय-स्टेप बनाने का तरीका

Chana Chilla Recipe: चना चीला के साथ करें दिन की शुरुआत, जानें स्टेप-बाय-स्टेप बनाने का तरीका

0
Chana Chilla Recipe: चना चीला के साथ करें दिन की शुरुआत, जानें स्टेप-बाय-स्टेप बनाने का तरीका
चना चीला (AI Generated Image)

Chana Chilla Recipe: काले चने का इस्तेमाल करके आपने सब्जी जरूर बनाया होगा. इसका स्वाद पूरी के साथ लाजवाब लगता है. काले चने से आप चाट, टिक्की या सलाद बनाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं चना से आप टेस्टी चीला बना सकते हैं? इस चीला को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.

चना चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काला चना- 2 कप 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • धनिया पत्ती- 1 बारीक कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच 
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार

चना चीला को कैसे तैयार करें?

  • चना चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप चना को पानी में 6-7 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. अब मिक्सी जार में चना को डाल दें. पानी डालकर बारीक पीस लें. 
  • अब आप इसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च और टमाटर को डाल दें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, चाट मसाला और नमक मिलाएं. फिर बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. 
  • घोल अगर ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी डाल दें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो न ज्यादा पतला. 
  • अब तवा गर्म करें और एक चम्मच तेल लगाएं. तवे पर एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को डालें और गोल आकार में फैलाएं. किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें. जब चीला एक तरफ से पक जाए तब आप इसे पलट दें और दूसरे तरफ से पका लें. इसी तरीके से आप बचे हुए घोल से सारे चीला को बना लें. 
  • गरमा-गरम चना चीला को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या रायता के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Lauki Dal Recipe: लंच में ऐसे बनाएं लौकी का ट्विस्ट देकर दाल, खाने के बाद सब्जी भी लगेगा फीका 

यह भी पढ़ें: Winter Special Masala Khichdi: सर्दियों में लंच का झंझट खत्म, मिनटों में बनाएं विंटर स्पेशल मसाला खिचड़ी 

Previous article आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी पर इन मंत्रों का करें जाप
Next article Surya Dev: रविवार को इस तरह सूर्य को जल अर्पित करें, दूर होंगी बाधाएं, पूरी होंगी मनोकामनाएं
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel