[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style फूलगोभी से बनाएं ये 4 टेस्टी डिशेज, हर किसी के लिए है परफेक्ट 

फूलगोभी से बनाएं ये 4 टेस्टी डिशेज, हर किसी के लिए है परफेक्ट 

0
फूलगोभी से बनाएं ये 4 टेस्टी डिशेज, हर किसी के लिए है परफेक्ट 
गोभी रेसिपी (AI Generated image)

Cauliflower Recipe Ideas: फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है जिसे अक्सर लोग सिर्फ आलू या मटर के साथ बनाकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इससे अलग-अलग तरह की टेस्टी डिश भी तैयार की जा सकती हैं. इस आर्टिकल में आपको गोभी से बनने वाली कुछ आसान और टेस्टी रेसिपीज आइडियाज मिलेंगे जिसे आप घर पर आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं. 

गोभी चिली 

गोभी चिली बनाने के लिए सबसे पहले फूलगोभी के छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर धोकर सुखा लें. फिर एक बर्तन में कॉर्न फ्लोर और मैदा, नमक, काली मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. फूलगोभी के टुकड़ों को इस घोल में डुबोकर अच्छे से कोट करें और कड़ाही में तेल गरम करके डीप फ्राई करें जब तक वे सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाए. अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और इसमें कुटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का भूनें. डीप-फ्राई की हुई फूलगोभी डालें और सोया सॉस, चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अंत में ऊपर से हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें. 

गोभी का पराठा 

गोभी का पराठा बनाने के लिए कद्दूकस की हुई फूलगोभी, हरी मिर्च, अदरक और नमक मिलाकर आटे में भरावन तैयार करें. आटे की लोई बेलें, बीच में भरावन रखें और पराठा बेलें. अब तवे पर घी या तेल लगाकर पराठा दोनों तरफ से पकाएं. गरमा-गरम दही या अचार के साथ परोसें. 

गोभी के पकौड़े 

गोभी के पकौड़े बनाने के लिए फूलगोभी के टुकड़े ले. फिर बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. इससे गाढ़ा घोल तैयार करें. अब कड़ाही में तेल गरम करें और फूलगोभी के टुकड़े घोल में डुबोकर डीप फ्राई करें. सुनहरा होने पर निकालें और हरी चटनी के साथ परोसें. 

गोभी का अचार 

गोभी का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कच्ची फूलगोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक मिक्सिंग बाउल में सरसों के दाने और साबुत लाल मिर्च को पीसकर मसाला तैयार करें. इसमें हल्दी, नमक और थोड़ा हींग मिलाएं. कटे हुए फूलगोभी के टुकड़ों को इस मसाले के साथ अच्छे से मिलाएं. अब इसे जार में डालें और ऊपर से सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह ढक दें. जार को 2-3 दिन धूप में रखें जिससे मसाले फूलगोभी में अच्छी तरह मिक्स हो जाए. इस अचार को पराठे, रोटी या चावल के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं इंस्टेंट आम-मिर्च का अचार, वंदना ने बताया बनाने का तरीका 

यह भी पढ़ें: पराठों में डालें यह सीक्रेट मसाला, स्वाद हो जाएगा रेस्टोरेंट जैसा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel