[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Carrot Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ नया करना है ट्राई, तो जरूर बनाएं गाजर इडली

Carrot Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ नया करना है ट्राई, तो जरूर बनाएं गाजर इडली

0
Carrot Idli Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ नया करना है ट्राई, तो जरूर बनाएं गाजर इडली
गाजर इडली (AI Image)

Carrot Idli Recipe: सुबह नाश्ते में अक्सर लोग इडली खाना पसंद करते हैं. अगर आप हर बार एक ही तरह की इडली खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते है तो ये आर्टिकल आपके काम की है. आप गाजर इडली बना सकते हैं. गाजर का नाम सुनते ही मन में सबसे पहला ख्याल हलवा का आता है. ताजे गाजर से और भी तरह की डिश को बनाया जाता है. अक्सर घरों गाजर का पराठा, गाजर की टिक्की, गाजर का अचार या सूप को बनाया जाता है. नाश्ते में आप गाजर इडली को बनाएं. इसका स्वाद आपको और घरवालों को बहुत पसंद आएगा. बच्चों को भी ये इडली बहुत पसंद आएगी. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इडली को तैयार करने का आसान तरीका. 

इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • इडली बैटर- 2 कप
  • गाजर- 2-3
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Idli-Sambar Recipe: घर पर बनाएं सॉफ्ट इडली और टेस्टी सांभर रेसिपी, स्वाद ऐसा कि सब करेंगे तारीफ

इडली को कैसे तैयार करें?

  • इडली बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर को अच्छे से धो लें. गाजर को अच्छे से छील लें. इसे छोटे टुकड़ों में काट लें. गाजर के टुकड़ों को आप मिक्सी जार में डाल दें. थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लें. 
  • अब एक बर्तन में आप इडली बैटर को लें और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इसके बाद इसमें गाजर के पेस्ट को डाल दें और अच्छे तरीके से मिला लें.
  • इडली बनाने के लिए आप करने के लिए इडली स्टीमर में पानी डालकर गर्म करें. अब आप सांचे में थोड़ा सा तेल लगा लें. फिर तैयार मिश्रण को सांचे में डाल दें. सांचे को आप स्टीमर में डाल दें और इसे 15 मिनट तक स्टीम कर लें. गरमा-गरम गाजर इडली को नारियल की चटनी या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Tikki: मुरमुरा से बनाएं टेस्टी टिक्की, चटनी के साथ करें सर्व, जानें बनाने की विधि

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी

Previous article Holiday Calendar : कितने दिन की मिलेगी दीपावली-छठ की छुट्टी? देखें लिस्ट
Next article Bihar Cold Day Alert: बिहार में घने कोहरे और कोल्ड डे का डबल अलर्ट, 3 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, IMD ने बताया कब मिलेगी राहत
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel