[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Budget Makeup Kit: सिर्फ ₹500 में तैयार करें अपनी कंपलीट ब्यूटी किट, कॉलेज से पार्टी तक हर लुक के लिए बेस्ट

Budget Makeup Kit: सिर्फ ₹500 में तैयार करें अपनी कंपलीट ब्यूटी किट, कॉलेज से पार्टी तक हर लुक के लिए बेस्ट

0
Budget Makeup Kit: सिर्फ ₹500 में तैयार करें अपनी कंपलीट ब्यूटी किट, कॉलेज से पार्टी तक हर लुक के लिए बेस्ट
Budget Makeup Kit Under 500

Budget Makeup Kit: खूबसूरत और कॉन्फिडेंट दिखने के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती. अक्सर महिलाएं बजट के कारण अपने स्टाइल से समझौता कर लेती हैं, लेकिन सही जानकारी हो तो कम खर्च में भी सेलिब्रिटी लुक पाया जा सकता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे आप मात्र ₹500 के अंदर एक बेहतरीन Complete Beauty Kit तैयार कर सकती हैं. हम उन स्मार्ट हैक्स और मल्टीपर्पज ब्यूटी प्रोडक्ट्स की बात करेंगे, जो कॉलेज से लेकर ऑफिस और पार्टी तक, हर मौके पर आपकी चमक बरकरार रखेंगे. आइए, जानते हैं बजट में खूबसूरती निखारने के वो खास सीक्रेट टिप्स.

BB क्रीम (₹100-₹120)

आप भारी और महंगे फाउंडेशन के बजाय एक अच्छी क्वालिटी की BB या CC क्रीम चुनें. यह आपकी स्किन टोन को एक समान करती है और मॉइश्चराइजर का भी काम करती है. इसे उंगलियों से लगाने पर एकदम नेचुरल ग्लो मिलता है.

काजल और लाइनर (₹60-₹80)

एक अच्छा स्मज-प्रूफ काला काजल आपकी किट का सबसे जरूरी हिस्सा है. इसे आप इसे आंखों के नीचे काजल की तरह और ऊपर की पलकों पर आईलाइनर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं.

फ्रेश लुक के लिए कॉम्पैक्ट पाउडर (₹100-₹110)

पसीने और एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करने के लिए बजट-फ्रेंडली कॉम्पैक्ट पाउडर जरूरी है. यह आपके मेकअप को सेट रखता है जिससे चेहरा घंटों तक खिला-खिला दिखता है.

मल्टीपर्पज लिपस्टिक (₹120-₹150)

अपनी किट में एक न्यूड या पिंक शेड की लिपस्टिक जरूर रखें. आप इसी लिपस्टिक को गालों पर ब्लश और आंखों पर आईशैडो की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे पूरा चेहरा फ्रेश और मैचिंग दिखता है.

आईब्रो और मस्कारा (₹40-₹60)

चेहरे को शार्प लुक देने के लिए एक डार्क ब्राउन आईब्रो पेंसिल रखें. अगर बजट इजाजत दे, तो एक सस्ता मस्कारा पलकों को घना दिखाकर आपके पूरे लुक में जान डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: Makeup Tips: अब नहीं होगा ‘केक’ जैसा मेकअप! पाएं शीशे सा चमकता बेस, जानिए असली सीक्रेट

ये भी पढ़ें: Lipstick Shades for Daily Use: ऑफिस हो या कॉलेज, हर रोज के लिए बेस्ट हैं ये 5 लिपस्टिक शेड्स, मिलेगा एकदम नेचुरल लुक

Disclaimer:यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel