[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style ब्रेड के रंग से न हो जाएं गुमराह! जानिए असली और नकली ब्राउन ब्रेड में फर्क

ब्रेड के रंग से न हो जाएं गुमराह! जानिए असली और नकली ब्राउन ब्रेड में फर्क

0
ब्रेड के रंग से न हो जाएं गुमराह! जानिए असली और नकली ब्राउन ब्रेड में फर्क
Brown Bread, Pic Credit: Freepik

Brown Bread Benefits, Original And Duplicate Brown Bread: जल्दबाजी में लोगों के ब्रेकफास्ट का विकल्प ब्राउन ब्रेड ही होता है. इसकी सबसे बड़ी वजह होती है कि यह व्हाइट ब्रेड की अपेक्षा ज्यादा हेल्दी होता है. लेकिन सवाल है कि क्या हर ब्राउन ब्रेड सेहतमंद ही होता है? क्योंकि सिर्फ ब्राउन दिखना ही उनके असली होने का प्रमाण नहीं है. विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर ब्राउन ब्रेड का सेवन गलत तरीके से किया जाए, तो यह फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं ब्राउन ब्रेड खाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है

लेबल जरूर पढ़ें

ब्राउन ब्रेड खरीदते वक्त सिर्फ उसके रंग या नाम पर न जाएं. बहुत-सी कंपनियां ब्रेड को ब्राउन रंग देने के लिए केवल कलरिंग एजेंट का इस्तेमाल करती हैं, जबकि उसमें रिफाइंड मैदा ही होता है. इसलिए ब्रेड का पैकेट ध्यान से पढ़ें. जिसमें “100% Wheat” या “Whole Grain” लिखा हो उसे ही खरीदें.

Also Read: Baby Names: दो अक्षर के स्टाइलिश बेबी नेम्स, अपने बच्चे के लिए जरूर चुनें

अधिक मात्रा में न खाएं

भले ही ब्राउन ब्रेड व्हाइट ब्रेड की तुलना में फाइबर से भरपूर होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसे आप कितना भी खा सकते हैं. अत्यधिक मात्रा में ब्रेड खाने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स की अधिकता हो सकती है, जिससे वजन, ब्लड शुगर बढ़ने के साथ साथ गैस की समस्या हो सकती है.

असली और नकली ब्राउन ब्रेड में फर्क करें

सिर्फ ब्रेड का रंग भूरा होने से वो “ब्राउन ब्रेड” नहीं हो जाता. असली ब्राउन ब्रेड गेहूं से बनती है और इसमें मैदे की मात्रा बहुत कम या नहीं के बराबर होती है. नकली ब्राउन ब्रेड में अक्सर ब्राउन शुगर, कलरिंग एजेंट और मैदा होता है, जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है.

ब्रेड को संतुलित डाइट में शामिल करें

ब्रेड को हमेशा ताजे फल, सब्जियां, अंडे या पीनट बटर के साथ ही खाना चाहिए ताकि शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें. सिर्फ ब्रेड पर निर्भर रहना पोषण की कमी का कारण बन सकता है.

डायबिटीज और वजन बढ़ने वालों के लिए नहीं है ब्रेड फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों को ब्राउन ब्रेड का सेवन भी सोच-समझकर करना चाहिए. ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होने के कारण यह ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित कर सकती है. इसके अलावा जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उन्हें भी ब्रेड सीमित मात्रा में खाना चाहिए.

बिना प्रिजर्वेटिव्स वाली ब्रेड चुनें

ब्रेड में प्रिजर्वेटिव्स और ऐडेड शुगर का इस्तेमाल आम बात है. कोशिश करें कि कम से कम प्रिजर्वेटिव्स वाली ब्रेड का चुनाव करें या फिर घर पर ही होल व्हीट आटे से ब्रेड बनाएं.

Also Read: पहनना है कुछ अलग तो ट्राय करें सिगरेट पैंट, सलवार और प्लाजो को भूल जाएंगे

Previous article पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड थीम पर मनाया गया विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
Next article शेरघाटी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी की मांग
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel