[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style प्यार टूटने के बाद भी न करें ये 5 गलती, वरना जिंदगी में बढ़ेगा सिर्फ दर्द ही दर्द

प्यार टूटने के बाद भी न करें ये 5 गलती, वरना जिंदगी में बढ़ेगा सिर्फ दर्द ही दर्द

0
प्यार टूटने के बाद भी न करें ये 5 गलती, वरना जिंदगी में बढ़ेगा सिर्फ दर्द ही दर्द
ब्रेकअप के बाद पार्टनर के यादों में खोयी एक महिला, Pic Credit- Meta AI

Relationship Tips: रिलेशनशिप टूटना किसी के लिए भी आसान नहीं होता. ब्रेकअप के बाद लोग भावनाओं के जाल में उलझ जाते हैं और कई बार ऐसे कदम उठा लेते हैं, जिनका असर उनके आने वाले रिश्तों और जीवन पर पड़ता है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर ब्रेकअप के बाद कुछ गलतियों से बचा जाए तो हीलिंग जल्दी होती है और आगे बढ़ना आसान हो जाता है. इसके बावजूद लोग 5 बड़ी गलतियां कर देते हैं. नतीजा उन्हें पछताना पड़ता है. आइए जानते हैं वो 5 बड़ी गलतियां, जो ज्यादातर लोग ब्रेकअप के बाद करते हैं.

लगातार एक्स से कॉन्टैक्ट करना

अक्सर लोग एक्स को कॉल या मैसेज करते रहते हैं. इससे न तो पुराना रिश्ता खत्म होता है और न ही नया शुरू हो पाता है. यह आदत आगे बढ़ने की राह रोकती है.

Also Read: रिलेशनशिप का खौफनाक ट्रेंड: Monkey Branching, ब्रेकअप से भी ज्यादा दर्दनाक, महिला ने साझा किया दर्द

सोशल मीडिया पर नजर रखना

कई लोग एक्स की हर एक्टिविटी सोशल मीडिया पर ट्रैक करने लगते हैं. यह खुद के लिए तनाव और नेगेटिविटी बढ़ाता है. ऐसे में बेहतर है कि खुद को डिजिटल डिटॉक्स दें.

खुद को दोष देना

ब्रेकअप के बाद लोग खुद को ही गलत ठहराने लगते हैं. लगातार आत्मग्लानि में रहना मानसिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. याद रखें, रिश्ता दोनों की जिम्मेदारी से चलता है.

तुरंत नया रिश्ता ढूंढ लेना

कुछ लोग खालीपन भरने के लिए जल्दबाजी में नया रिश्ता शुरू कर देते हैं. बगैर सामने वाले को जाने उन्हें सब कुछ कह डालते हैं. लेकिन ऐसा करने से वो आपकी इमानदारी और पारदर्शिता का फायदा उठा सकते हैं. परिणाम ये होता है कि यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिकता और दर्द और बढ़ा देता है. इसलिए जरूरी है कि आप पहले खुद को समय दें.

खुद को अकेला कर लेना

ब्रेकअप के बाद लोग अकेले रहने लगते हैं और दोस्तों-परिवार से दूरी बना लेते हैं. कई लोग शराब का सेवन भी शुरू कर देते हैं, जो कई बार आदत का रूप ले लेती है. अकेले रहने की वजह से लोग धीरे धीरे डिप्रेशन की ओर चले जाते हैं. बेहतर होगा कि इस समय अपनों का साथ लें.

Also Read: रिश्ता मजबूत रखना है? जानें पार्टनर के मूड को पढ़ने के ये आसान 5 उपाय

Previous article ट्रंप का टैरिफ भी नहीं रोक सकेगा भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार, अमेरिका को टेकने पडेंगे घुटने
Next article खेल हमें नया जीवन देता है : आचार्य
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel