[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style जिम वालों के लिए खुशखबरी! बिना तेल-बिना ब्रेड वाला ब्रेड पकोड़ा, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

जिम वालों के लिए खुशखबरी! बिना तेल-बिना ब्रेड वाला ब्रेड पकोड़ा, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

0
जिम वालों के लिए खुशखबरी! बिना तेल-बिना ब्रेड वाला ब्रेड पकोड़ा, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी
बिना ब्रेड और तेल के ब्रेड पकोड़ा और चटनी, Pic Credit- Chatgpt

Bread Pakora Recipe: ठंड के मौसम में शाम की हल्की भूख लोगों को समोसे, पकौड़े की ओर खींचती है. क्योंकि यह खाने में स्वादिष्ट होती है. लेकिन हर रोज इसे खाना सेहत के नजरिये से सही नहीं है. क्योंकि ब्रेड ज्यादातर मैदे का होता है जो शरीर के लिए ठीक नहीं रहता है. इसके अलावा डीप फ्राइड भी हेल्थ के अच्छा नहीं रहता है. क्योंकि यह मोटापा और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है. और जिम जाने वाले लोग तो इसे खाने बचते हैं. लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप बिना ब्रेड और तेल के भी ब्रेड पकोड़ा बना सकते हैं. आप भी सोच रहे होंगे कि बिना ब्रेड के ब्रेड पकोड़ा बनाना कैसे संभव है. तो आज हम इसी के बारे में आपको बताएंगे. और यह नुस्खा हम अपने मन नहीं बताने जा रहे हैं बल्कि यह रेसिपी मशहूर शेफ कुनाल कपूर ने बतायी है. यह ऐसा तरीका है, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखता है. खास बात ये है कि इसे बनाने में 30 से 40 मिनट से ज्यादा नहीं लगेंगे. आइये जानते हैं बनाने का तरीका

सामग्री (Ingredients)

  • बेसन- 2 कप
  • दही- ½ कप
  • पानी- लगभग 1½ कप
  • कटा प्याज- ¼ कप
  • हरी मिर्च- 1 चम्मच (कटी हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच (कटा हुआ)
  • हरा धनिया- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
  • मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • कसूरी मेथी पाउडर- ½ चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • बेकिंग सोडा / ईनो- 1 चुटकी
  • चाट मसाला – स्वादानुसार
  • हल्का तेल- तवे/सैंडविच मेकर/कढ़ाही पर लगाने के लिए

Also Read: Dahi Boondi Chaat Recipe: खट्टे-मीठे और तीखेपन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, पहली बाइट में ही दिल जीत लेगी ये दही बूंदी चाट

बनाने का तरीका (Step by Step)

  • ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आपको बैटर तैयार करना होगा. इसके लिए एक बड़े बर्तन में बेसन, दही डाल दें.
  • फिर उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया, हल्दी, मिर्च पाउडर, जीरा, कसूरी मेथी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद उसमें पानी मिलाकर घोल को गाढ़ा सा बैटर बनाएं.
  • अब उसमें बेकिंग सोडा डालें और इसे हल्का मिलाएं. ध्यान रखें 2 कप बेसन के लिए सिर्फ 1 चुटकी (¼ टीस्पून से भी कम) बेकिंग सोडा काफी है.
  • अब सैंडविच मेकर में हल्का तेल स्प्रे करें, बैटर डालें और सुनहरा होने तक पकाएं. अगर सैंडविच मेकर नहीं है तो नॉन-स्टिक तवे, अप्पे पैन, कढ़ाही, का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • इसके लिए आपको अपने पास उपलब्ध बर्तन को गर्म करना होगा. जब गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा तेल लगाएं और बैटर को गोल-गोल डालकर दोनों तरफ सेंकें.
  • अब इसे आप धनिया, टमाटर और हरी मिर्च की चटनी के साथ गर्मा गरम परोसे. लीजिए आपका बिना ब्रेड के पकोड़ा तैयार हो गया है.

इस डिश की खास बातें

  • इसमें ब्रेड और डीप फ्राई के लिए ज्यादा तेल का इस्तेमाल नहीं
  • यह हल्का होने के साथ साथ हेल्दी स्नैक है. जो आसानी से पचेगा
  • घर में आसानी से बन जाता है. जिससे घर के सभी लोग पसंद करेंगे

Also Read: Sarso ka Bhujiya Recipe in Hindi: मिनटों में बनाए बिहारी स्टाइल सरसों का भुजिया

Previous article U19 Asia Cup: वैभव सूर्यवंशी को ओपन चैलेंज, मलेशियाई कप्तान ने कहा – हम उसे फंसा लेंगे
Next article शिक्षकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel