Black Nail Art Design: अगर आप अपने नाखूनों को सिर्फ नेल पॉलिश से सजाने के बजाय कुछ अलग और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो ब्लैक नेल आर्ट डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. ये नेल आर्ट नाखूनों को एक शानदार लुक देता है. आप इस नेल आर्ट डिजाइन को पार्टी, स्पेशल इवेंट, ऑफिस या कैजुअल आउटिंग के लिए ट्राई कर सकती हैं.
ग्लिटर नेल आर्ट

ब्लैक नेल्स पर ग्लिटर का काम देखने में बहुत सुंदर लगता है. पार्टी के लिए आप ब्लैक नेल्स के ऊपर गोल्ड या सिल्वर ग्लिटर का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकती हैं. ब्लैक रंग के साथ चमकते ग्लिटर का मेल नेल्स में एक एलिगेंट और स्टाइलिश टच जोड़ता है. आप ग्लिटर को केवल टिप्स पर या पूरे नेल पर अप्लाई कर सकती हैं.
ब्लैक और व्हाइट का कॉम्बिनेशन

ब्लैक और व्हाइट का कॉम्बिनेशन नेल आर्ट देखने में आकर्षक लगता है. आप ब्लैक बेस पर व्हाइट लाइन या डॉट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. ये सिंपल डिजाइन हाथों को बेहद एलिगेंट और खूबसूरत लुक देती है.
हार्ट नेल आर्ट

आप हार्ट नेल आर्ट डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इस डिजाइन में नाखूनों पर छोटे या बड़े हार्ट शेप बनाकर नेल्स को स्टाइलिश और क्यूट लुक दिया जाता है. आप इसे रोजमर्रा के लुक के लिए सिंपल स्टाइल में ट्राई करें. पार्टी और डेट जैसे खास मौकों के लिए ग्लिटर और ब्राइट कलर्स के साथ ट्राई कर सकती हैं.
स्टार नेल आर्ट

किसी खास मौके के लिए स्टार नेल आर्ट एक अच्छा ऑप्शन है. इस डिजाइन से आप हाथों को सिंपल और क्लासी लुक के साथ-साथ ग्लैमरस लुक भी आसानी से दे सकती है. इसमें नाखूनों पर छोटे-छोटे सितारों को खूबसूरती से सजाया जाता है. इसे और भी सुंदर बनाने के लिए आप खूबसूरत स्टोन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Bridal Nail Art Designs: शादी के दिन हाथों को दें रॉयल और ग्लैमरस लुक, ट्राई करें ये ट्रेंडिंग नेल आर्ट आइडियाज
यह भी पढ़ें: Simple Nail Art Design: अब पार्लर के खर्च से पाएं छुटकारा, घर पर बनाएं सिंपल और खूबसूरत नेल आर्ट
