[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style जीवन और रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए पढ़ें बीके शिवानी के 8 अनमोल विचार

जीवन और रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए पढ़ें बीके शिवानी के 8 अनमोल विचार

0
जीवन और रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए पढ़ें बीके शिवानी के 8 अनमोल विचार
बीके शिवानी के मोटिवेशनल कोट्स

BK Shivani Quotes: कई बार हमें समझ नहीं आता कि रिश्तों को कैसे बेहतर बनाएं, अपनी सोच को कैसे सकारात्मक रखें और जीवन की समस्याओं का सामना कैसे करें. ऐसे समय में कुछ सरल और अच्छे विचार हमें सही रास्ता दिखा सकते हैं. BK Shivani के ये 8 विचार बहुत आसान भाषा में जीवन की बड़ी बातें समझाते हैं.

बीके शिवानी के ये 8 विचार हर किसी को जरूर पढ़ने चाहिए (BK Shivani Quotes)

1. रिश्तों की उलझन दूसरों से नहीं, उसी व्यक्ति से सुलझाएं

जब किसी रिश्ते में गांठ पड़ जाती है तो अक्सर हम उसके बारे में दूसरों से चर्चा करने लगते हैं. लेकिन इससे समस्या और उलझ सकती है.
बेहतर यही है कि हम सीधे उसी व्यक्ति से बात करें, क्योंकि वही रिश्ता है और उसी के साथ समाधान भी निकलेगा.

2. खुश रहने का राज है एक-दूसरे को स्वीकार करना

अगर हम चाहते हैं कि लोग हमारे अनुसार चलें तो हम खुश होंगे, और अगर हम उनके अनुसार चलें तो वे खुश होंगे.
लेकिन जीवन तब कठिन हो जाता है जब हम हर समय एक-दूसरे की अपेक्षाएं पूरी करने में लगे रहते हैं.
खुश रहने का आसान तरीका है: एक-दूसरे की भिन्नता को स्वीकार करना.

Bk Shivani Quotes
बीके शिवानी इमेज

3. कम बोलना भी एक शक्ति है

कम सोचने और कम बोलने से हमारी मानसिक ऊर्जा बचती है.
Speak Less, Speak Softly, Speak Sweetly – कम बोलें, धीरे बोलें और मीठा बोलें.
ऐसा करने से ऊर्जा भी बचती है और रिश्ते भी मजबूत रहते हैं.

4. दूसरों का नहीं, खुद का चिंतन करें

अक्सर हमें दूसरों की तीन खूबियां और तीन कमियां तुरंत याद आ जाती हैं.
लेकिन जब खुद की बात आती है तो हम सोच में पड़ जाते हैं.
जब ध्यान दूसरों से हटाकर खुद पर केंद्रित करते हैं, तो हमारी खूबियां बढ़ती हैं और कमियां कम होती हैं.
स्वचिंतन ही स्व-परिवर्तन की सीढ़ी है.

5. पहले क्षमा करें, फिर शिक्षा दें

जब कोई गलती करता है तो हम तुरंत उसे समझाने लगते हैं.
लेकिन सही तरीका यह है कि पहले उसे क्षमा करें और फिर शांत मन से शिक्षा दें.
सच्चा प्यार और सकारात्मक ऊर्जा कठिन दिलों को भी बदल सकती है.

Bk Shivani Motivational Quotes
बीके शिवानी के मोटिवेशनल कोट्स

6. अपनी बातें सही लोगों से साझा करें

किसी से अपनी परेशानी बताने से मन हल्का जरूर होता है, लेकिन अगर सामने वाला डर, चिंता या नकारात्मकता फैलाए तो उसकी ऊर्जा हमें और भारी कर सकती है.
इसलिए अपनी बातें उन लोगों से करें जो शांत, सकारात्मक और समाधान देने वाले हों.

7. सोच बदलें, आदतें बदल जाएंगी

जब हम कहते हैं – मीठा खाए बिना रह नहीं सकता, तो यह हमारी Will Power को कमजोर करता है.
असल में हमारी सोच ही हमें आदतों का गुलाम बनाती है.
जब हम खुद से कहते हैं – मैं एक शक्तिशाली आत्मा हूं, तब आत्म-नियंत्रण बढ़ता है.

8. सत्य का रास्ता कभी डूबता नहीं

जीवन में कई बार ऐसा लगता है कि सही रास्ते पर चलते हुए भी मुश्किलें आ रही हैं और कोई साथ नहीं दे रहा.
लेकिन याद रखें –
सत्य की नाव हिलती जरूर है, लेकिन कभी डूबती नहीं.
धैर्य और विश्वास बनाए रखना ही सफलता की असली कुंजी है.

यह भी पढ़ें: रिश्तों में शांति और खुशहाली चाहिए? सुबह-सुबह पढ़ें बीके शिवानी की ये 4 अनमोल बातें

यह भी पढ़ें: मन को मजबूत बनाने के लिए पढ़ें बीके शिवानी के 6 पॉजिटिव थॉट्स जो बदल देंगे आपकी लाइफ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel