[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style बीके शिवानी से जानें कैसे आपके शब्द ही बढ़ा रहे हैं बीमारी और टेंशन – दूर करने के लिए ये काम करें

बीके शिवानी से जानें कैसे आपके शब्द ही बढ़ा रहे हैं बीमारी और टेंशन – दूर करने के लिए ये काम करें

0
बीके शिवानी से जानें कैसे आपके शब्द ही बढ़ा रहे हैं बीमारी और टेंशन – दूर करने के लिए ये काम करें
बीके शिवानी के आसान माइंडसेट टिप्स

BK Shivani Stress Management Quotes: आज जहां देखो लोग हर समय मैं स्ट्रेस में हूं बोलते रहते हैं. लेकिन बीके शिवानी जी का कहना है कि बार-बार इस तरह से बोलना ही हमें और ज्यादा परेशान बना देता है. उनके अनुसार हमारी सोच, हमारी भाषा और हमारा माइंडसेट सीधे हमारे शरीर और हेल्थ पर असर डालते हैं. अगर हम अपने शब्द और सोच बदल लें, तो जिंदगी में खुशी और हेल्थ दोनों बेहतर हो सकते हैं.

स्ट्रेस और बीमारी को अलविदा कहें – अपनाएं बीके शिवानी के आसान माइंडसेट टिप्स (BK Shivani Stress Management Quotes)

Bk Shivani Stress Management Quotes
खुशी बाहर की चीज नहीं, यह मन की स्थिति है

1. हेल्थ गैजेट्स भी बढ़ा रहे हैं स्ट्रेस

आजकल स्मार्टवॉच और हेल्थ ऐप से हर समय अपना हार्ट रेट, स्लीप और बीपी देखते रहते हैं.
लेकिन बार-बार यह सब चेक करना कई बार स्ट्रेस को कम करने की बजाय बढ़ा देता है.

हर मिनट हेल्थ को मॉनिटर करना कई बार मन में डर और टेंशन पैदा कर देता है. – बीके शिवानी

2. पहले टेंशन होती थी, अब हर वक्त रहता है स्ट्रेस

पहले के समय में लोग सिर्फ एग्जाम या खास हालात में थोड़ा टेंशन महसूस करते थे.
लेकिन आज स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स दोनों लगातार स्ट्रेस में रहते हैं, यहां तक कि टॉप करने वाले बच्चे भी.

3. शब्द बदलो, ऊर्जा बदल जाएगी

बीके शिवानी के अनुसार हम जो बार-बार बोलते हैं वही हमारी रियलिटी बन जाती है.

अगर आप रोज बोलते हैं मैं स्ट्रेस में हूं, तो दिमाग उसी ऊर्जा को सच मान लेता है. – बीके शिवानी

वहीं अगर आप कहें कि मैं खुश हूं, मैं शांत हूं तो धीरे-धीरे दिमाग उसी दिशा में काम करने लगता है.

4. हालात और मन अलग चीजें हैं

उन्होंने एक आसान बात समझाई – बाहरी हालात (सिचुएशन) और मन की हालत अलग होती है.

मतलब हालात खराब हो सकते हैं लेकिन मन को खुश रखना फिर भी संभव है

5. माइंडसेट से जल्दी ठीक होती है बीमारी

डॉक्टर भी मानते हैं कि दो लोगों को एक ही बीमारी हो, लेकिन पॉजिटिव सोच वाला व्यक्ति जल्दी ठीक हो सकता है. क्योंकि मन की ऊर्जा शरीर की रिकवरी को प्रभावित करती है. दवाई शरीर को ठीक करती है, लेकिन मन की पॉजिटिव ऊर्जा ठीक होने की स्पीड बढ़ा देती है.

यह भी पढ़ें: रिश्तों में शांति और खुशहाली चाहिए? सुबह-सुबह पढ़ें बीके शिवानी की ये 4 अनमोल बातें

यह भी पढ़ें: मन को मजबूत बनाने के लिए पढ़ें बीके शिवानी के 6 पॉजिटिव थॉट्स जो बदल देंगे आपकी लाइफ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel