[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रिश्तों में शांति और खुशहाली चाहिए? सुबह-सुबह पढ़ें बीके शिवानी की ये 4 अनमोल बातें

रिश्तों में शांति और खुशहाली चाहिए? सुबह-सुबह पढ़ें बीके शिवानी की ये 4 अनमोल बातें

0
रिश्तों में शांति और खुशहाली चाहिए? सुबह-सुबह पढ़ें बीके शिवानी की ये 4 अनमोल बातें
जीवन में स्वीकार पर बीके शिवानी के अनमोल विचार

BK Shivani Quotes on Acceptance in Life: प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता बीके शिवानी अक्सर जीवन में शांति और रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए स्वीकारने (Acceptance) की शक्ति पर जोर देती हैं. उनके अनुसार जब हम लोगों और परिस्थितियों को बिना आलोचना (Judgement) के स्वीकार करना सीख लेते हैं, तब मन शांत रहता है और रिश्तों में तनाव कम हो जाता है.

स्वीकारने का मतलब हार मानना नहीं है, बल्कि अपने मन को शांत, संतुलित और सकारात्मक रखने की एक अच्छी आदत है.

रिश्तों में बार-बार होता है तनाव? बीके शिवानी के ये तरीके ला सकते हैं शांति (BK Shivani Quotes on Acceptance in Life)

Bk Shivani Quotes On Acceptance In Life
स्वीकार की आदत से रिश्तों को बेहतर कैसे बनाएं

1. बिना आलोचना (Judgement) के स्वीकार करें

स्वीकार (Acceptance) का मतलब है चीजों को वैसे ही देखना जैसे वे वास्तव में हैं.
जैसे पक्षियों की आवाज सुनकर हम परेशान नहीं होते, वैसे ही जीवन की परिस्थितियों को भी बिना सवाल और शिकायत के स्वीकार करना चाहिए. इससे मन में अनावश्यक चिंता और तनाव नहीं बनता.

2. हर व्यक्ति के संस्कार (Sanskar) को समझें

हर व्यक्ति के अंदर कुछ अच्छे और कुछ कमजोर संस्कार (Sanskar) यानी आदतें होती हैं.
अगर हम किसी की कमजोरी पर बार-बार ध्यान देंगे, तो वह और मजबूत हो सकती है. इसलिए लोगों की कमियों के बजाय उनकी अच्छाइयों पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है.

3. कमियों की बात करने के बजाय अच्छाइयों को बढ़ाएं

Bk Shivani Quotes On Acceptance In Life Min
स्वीकार अपनाकर रिश्ते स्ट्रॉंग बनाए जा सकते हैं

किसी की कमजोरी को बार-बार दूसरों के सामने बताने से वह और बढ़ सकती है.
इसके बजाय अगर हम उसकी खासियतों को पहचानें और उसकी सराहना (Appreciation) करें, तो उसमें सकारात्मक बदलाव जल्दी आता है.

4. गुस्से की जगह शांत अनुशासन अपनाएं

बीके शिवानी के अनुसार गुस्सा कभी भी समस्या का सही हल नहीं होता.
अनुशासन शांत, स्थिर और समझदारी से आता है. जब हम बिना गुस्से के किसी को समझाते हैं, तब हमारी बात ज्यादा असरदार होती है. जब हम लोगों को स्वीकार करते हुए उनकी अच्छाइयों को बढ़ावा देते हैं, तब रिश्ते मजबूत होते हैं और जीवन में सच्ची शांति और खुशी मिलती है.

यह भी पढ़ें: मन को मजबूत बनाने के लिए पढ़ें बीके शिवानी के 6 पॉजिटिव थॉट्स जो बदल देंगे आपकी लाइफ

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel