[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Birthday Celebration Ideas: घर पर शानदार होगी बर्थडे पार्टी, बस इन टिप्स को करना होगा फॉलो

Birthday Celebration Ideas: घर पर शानदार होगी बर्थडे पार्टी, बस इन टिप्स को करना होगा फॉलो

0
Birthday Celebration Ideas: घर पर शानदार होगी बर्थडे पार्टी, बस इन टिप्स को करना होगा फॉलो
बर्थडे पार्टी आइडियाज (Image - iStock)

Birthday Celebration Ideas: जन्मदिन तो हर किसी के लिए खास होता है. इस मौके पर कोई अपने दोस्तों के साथ तो कोई घर पर परिवार के साथ बर्थडे मनाना पसंद करते हैं. इस खास पल को यादगार बनाने के लिए बहुत सारे लोग घर पर ही परिवार व दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाते हैं. इस तरह परिवार और दोस्तों के साथ एन्जॉय करना हमेशा के लिए यादगार बन जाता है. आज हम आपको बर्थडे मनाने के लिए कुछ खास टिप्स देते हैं. ताकि इसे ट्राई करके आप इस दिन को बेस्ट बना सकें.

कराओके नाइट पार्टी

आपकी पार्टी में चार चांद लगाना है तो कराओके सेट की व्यवस्था करें. अपनी जन्मदिन पार्टी को आप शानदार कराओके नाइट में तब्दील कर सकते हैं. इस दौरान आप परिवार और दोस्तों के साथ अपने फेवरेट गाने के अलावा डांस भी कर सकते हैं.

पार्टी में रखें शैंपेन

पार्टी का सही आनंद लेने के लिए शैंपेन की व्यवस्था करना न भूलें क्योंकि इसके बिना पार्टी अधूरी लगती है. घर की छत या लॉन में आप इसके लिए टेस्टी डिशों के साथ शैंपेन अरेंज कर सकते हैं और फिर वहां दोस्तों के साथ नाच-गाना करके शैंपेन पार्टी का पूरा आनंद उठा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: Birthday Surprise Ideas: बिटिया रानी के जन्मदिन को शानदार बना देंगे ये बेहतरीन सरप्राइज आइडियाज

पूल पार्टी ट्राई करें

जन्मदिन के मौके पर आप घर में पूल पार्टी भी अरेंज कर सकते हैं. आपके घर में अगर पूल नहीं है तो फिर  किसी होटल में आप पूल पार्टी की बुकिंग कर सकते हैं. ध्यान रखें कि आप इसके लिए कुछ शानदार सॉन्ग की लिस्ट तैयार कर लें.

फोटो बूथ बनाएं

अपनी जन्मदिन पार्टी को यादगार बनाने के लिए सेल्फी और फोटोज लेना कभी न भूलें. इसके लिए आप अपने घर के किसी कोने में एक फोटो बूथ तैयार कर सकते हैं. बूथ तैयार करने के लिए आप इंटरनेट या बच्चों से भी कई इनोवेटिव आइडियाज में मदद ले सकते हैं.

होम थियेटर बनाएं

मूवी मैराथन पार्टी ट्राई करके आप जन्मदिन सेलिब्रेशन को स्पेशल बना सकते हैं. इसके लिए घर पर होम थियेटर तैयार करके आप कोई अच्छी मूवी लगा सकते हैं. साथ ही अगर मूवी का मजा लेना है तो आप पॉपकॉर्न और स्नैक्स रखना बिल्कुल न भूलें.

इसे भी पढ़ें: Anniversary Surprise Ideas For Wife: इस शादी की सालगिरह बनाएं पत्नी के लिए हर पल खास, ट्राई करें ये सरप्राइज आइडियाज

इसे भी पढ़ें: Birthday Surprise Ideas For Kids: बच्चे के जन्मदिन पर कुछ नया करें, इन सरप्राइज आइडियाज से दिन को बनाएं यादगार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel