[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style रात में घंटों करवट बदलते रहते हैं? ये 6 आसान आदतें दिला सकती हैं सुकून भरी नींद

रात में घंटों करवट बदलते रहते हैं? ये 6 आसान आदतें दिला सकती हैं सुकून भरी नींद

0
रात में घंटों करवट बदलते रहते हैं? ये 6 आसान आदतें दिला सकती हैं सुकून भरी नींद
सोती हुई महिला की सांकेतिक फोटो

Better Sleep Tips: दिनभर काम करने के बाद हर किसी को अच्छी नींद की जरूरत होती है. लेकिन कई लोगों को रात में देर तक नींद नहीं आती या फिर बीच-बीच में नींद खुल जाती है. इसकी वजह कई बार तनाव, देर रात तक मोबाइल चलाना या कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं. अच्छी बात यह है कि रोज की कुछ आसान आदतें अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान टिप्स.

सोने की जगह हमेशा साफ रखें

Better Sleep Tips 1
Pc – ai

जिस कमरे और बिस्तर पर आप सोते हैं, उसे साफ रखें. साफ बिस्तर पर सोने से अच्छा महसूस होता है और आराम से नींद आने में मदद मिल सकती है. इसलिए कोशिश करें कि रोज बिस्तर ठीक करके रखें.

चादर और तकिए का कवर समय-समय पर बदलें

बिस्तर की चादर और तकिए का कवर गंदा होने पर धूल और गंदगी जमा हो सकती है. इसलिए इन्हें समय-समय पर धोते रहें. अगर आपको धूल से एलर्जी है, तो इस बात का और भी ज्यादा ध्यान रखें.

सोने से पहले मोबाइल से थोड़ी दूरी बनाएं

Better Sleep Tips 4
Pc – freepik

सोने से पहले लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी देखने से कई लोगों को नींद आने में दिक्कत हो सकती है. कोशिश करें कि सोने से करीब एक घंटा पहले स्क्रीन का इस्तेमाल कम कर दें. इससे मन भी शांत रहेगा और नींद आने में आसानी हो सकती है.

दिन में ज्यादा देर तक न सोएं

Better Sleep Tips 2
Pc – freepik

अगर दिन में बहुत देर तक सोएंगे, तो रात में नींद आने में परेशानी हो सकती है. अगर आराम करना है, तो थोड़ी देर की झपकी लेना ही बेहतर रहता है.

रोज थोड़ा चलें-फिरें

हर दिन थोड़ा टहलना, योग करना या हल्की एक्सरसाइज करना शरीर के लिए अच्छा माना जाता है. इससे रात में अच्छी नींद आने में भी मदद मिल सकती है. लेकिन सोने से ठीक पहले ज्यादा भारी एक्सरसाइज करने से बचें.

हर दिन एक ही समय पर सोने की कोशिश करें

अगर आप रोज लगभग एक ही समय पर सोते और उठते हैं, तो धीरे-धीरे शरीर उसी समय का आदी हो जाता है. इससे रात में जल्दी नींद आने में मदद मिल सकती है.

जरूरी बात

Better Sleep Tips 3
Pc – freepik

अगर लंबे समय से नींद नहीं आ रही है या रोज यही परेशानी हो रही है, तो बिना देर किए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: दाल-रोटी से नहीं होगी प्रोटीन की कमी पूरी, बदलें ये आदतें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel