[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Pre Wedding Drinks: बनने वाली हैं दुल्हन तो पीना शुरू कर दें ये मैजिकल ड्रिंक्स, सिर्फ कुछ दिनों में चेहरा होगा क्रिस्टल क्लियर और ग्लोइंग!

Pre Wedding Drinks: बनने वाली हैं दुल्हन तो पीना शुरू कर दें ये मैजिकल ड्रिंक्स, सिर्फ कुछ दिनों में चेहरा होगा क्रिस्टल क्लियर और ग्लोइंग!

0
Pre Wedding Drinks: बनने वाली हैं दुल्हन तो पीना शुरू कर दें ये मैजिकल ड्रिंक्स, सिर्फ कुछ दिनों में चेहरा होगा क्रिस्टल क्लियर और ग्लोइंग!
AI generated image

Pre Wedding Drinks: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में हर दुल्हन की यह चाहत होती है कि वह अपनी शादी के दिन सबसे खूबसूरत और अलग दिखे. शादी होने में कुछ ही दिन जब बचे हुए रहते हैं तो दुल्हन स्किनकेयर रूटीन फॉलो करने लगती है और तरह-तरह के फेशियल ट्रीटमेंट्स भी लेना शुरू कर देती हैं. ऐसा करने से उनकी स्किन बाहर से तो बेहतर लगने लगती है लेकिन चेहरे की ग्लो और खूबसूरती में ज्यादा कुछ बदलाव आता नहीं है. ऐसा होने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि अंदर से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाने के लिए कुछ नहीं कर रही हैं. आज की यह आर्टिकल हर उस लड़की के लिए है जिसकी शादी कुछ ही दिनों में है. आज हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल प्री वेडिंग ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन आपको जितनी जल्दी हो सके करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इन ड्रिंक्स का सेवन करते हैं तो आपकी स्किन अंदर से ग्लोइंग बनती है जिससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं. तो चलिए इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पीना शुरू करें आंवले का जूस

अगर आपकी शादी कुछ ही दिनों में होने वाली है तो ऐसे में आपको सबसे पहले आंवले का जूस पीना शुरू करना चाहिए. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है और यह कोलेजन लेवल्स को बूस्ट करने में भी काफी मदद कर सकता है. जब आप कुछ ही दिन इस ड्रिंक को पीते हैं तो आपकी स्किन टोन बेहतर होती है और चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो भी आ जाता है. इस जूस को बनाने के लिए आपको 30 एमएल आंवला के जूस में एक चम्मच शहद और केसर के कुछ धागे डालने हैं. सिर्फ हफ्तेभर इसके सेवन से आपको अपनी स्किन पहले से बेहतर और ग्लोइंग लगने लगेगी.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: मिनटों में दूर होगी टैनिंग और ग्लो करने लगेगी स्किन, कॉफी के साथ इन चीजों को मिलाकर आज ही करें चेहरे पर इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: Makhana Face Pack: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, रिंकल्स और फाइन लाइन्स से छुटकारा दिलाएंगे मखाने से बने ये पावरफुल फेस पैक्स

नींबू और हल्दी से बना जूस

अपनी स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए आपको नींबू और हल्दी के जूस का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप इस ड्रिंक का सेवन करते हैं तो स्किन ग्लोइंग तो बनती है बल्कि साथ ही अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है तो वह भी दूर होती है. इस मैजिकल ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद, आधा नींबू का रस और आधा चम्मच हल्दी का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लेना है. अब इस ड्रिंक को हर दिन बिना मिस किये पीना है.

बीटरूट और गाजर का जूस

आपकी स्किन के लिए बीटरूट और गाजर के जूस से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है. जब आप रेगुलर बेसिस पर इनके जूस का सेवन करते हैं तो आपकी स्किन काफी ज्यादा ग्लो करने लगती है. इस ड्रिंक को तैयार करने के लिए आपको आधे बीट के साथ एक गाजर, अदरक का एक टुकड़ा और एक चम्मच नींबू के रस की जरूरत है. इन सभी चीजों को अच्छे से पीसकर इनका जूस निकाल लें और पीना शुरू कर दें. शादी से कुछ दिन पहले ही इस जूस के सेवन से आपकी स्किन इतनी ज्यादा ग्लो करने लगती है कि शादी के दिन सभी की नजरें आकर आप पर ही ठहर जाती है.

यह भी पढ़ें: Anti Ageing Tips: 40 की उम्र में भी पाएं 25 जैसी जवां त्वचा! अपनाएं ये आसान टिप्स और बदल लें अपना पूरा लुक

Previous article दो बाइक की टक्कर में एक घायल
Next article इंटर कॉलेज योग व वॉलीबॉल टूनर्नामेंट आरंभ, आज होगा फाइनल मैच
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel